फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह का नाश्ता हुआ और भी महंगा, ब्रेड पर फिर बढ़े पांच रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह का नाश्ता हुआ और भी महंगा, ब्रेेड पर फिर बढ़े पांच रुपये
विज्ञापन

गाजियाबाद। सुबह का नाश्ता अब और भी महंगा हो गया है। लगातार महीने ब्रेड के मूल्य में पांच रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। व्यापारियों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने के कारण माल की ढुलाई भी 20 से 25 फीसदी बढ़ी है। इसके अलावा आटे के मूल्य में बनी हुई एक रुपये की तेजी का भी बेकरी उत्पादों पर असर पड़ा है।
आटा ब्रेड का 40 रुपये वाला पैकेट अब 45 रुपये का हो गया है। इसके अलावा कंपनियों ने 30 वाला ब्रेड 35 का, 35 वाला 40, 40 वाला 45 और 45 वाला पैकेट 50 रुपये का कर दिया है। इसके अलावा 110 रुपये वाला जंबो पैक 115 रुपये का मिल रहा है। कारोबारियों ने बताया कि प्रतिदिन सुबह ब्रेड की आवक दुकानाें पर वाहनों से होती है। गुरुग्राम और दिल्ली से जिले में ब्रेड की आवक है। ऐसे में माल ढुलाई महंगी होने से कंपनियाें ने मूल्य बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

आटा ब्रेड की सबसे अधिक मांग
लोगों में मैदा की ब्रेड के बजाय आटा ब्रेड की अधिक मांग है। आटे के रेट में महीने भर से एक रुपये की तेजी बनी हुई है। 24 रुपये प्रति किलो फुटकर में आटे का रेट है जबकि महीने भर पहले 22 से 23 रुपये किलो आटे का रेट था।
24 दिन में पेट्रोल पर 5.54 और डीजल पर 6.19 रुपये बढे़
बीते 24 दिन में पेट्रोल 5.54 रुपये और डीजल में 6.19 रुपये बढ़े हैं। इस महीने पहली तारीख को पेट्रोल का रेट 99 रुपये था जबकि डीजल का रेट 90.58 रुपये था।
विज्ञापन

आज का डीजल-पेट्रोल का रेट
पेट्रोल - 104.54 रुपये
डीजल - 96.77 रुपये
कुछ कंपनियों ने बढ़ाए हैं रेट
कुछ कंपनियों ने ब्रेड के बड़े पैकेट पर पांच रुपये तक की तेजी की है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतें हैं।
- यतन अग्रवाल, कंफेक्शनरी कारोबारी।
क्या कहते हैं ट्रांसपोर्टर
घरेलू उत्पादों की ढुलाई करने वाले ट्रांसपोर्टर ने पेट्रोल और डीजल महंगा होने के बाद 20 फीसदी तक किराया बढ़ाया है। तीन महीने पहले जहां दिल्ली माल के लिए पांच से छह हजार में गाड़ी जाती थी। अब सात हजार तक में बुकिंग ली जा रही है।
- सौदान सिंह गुर्जर, जिलाध्यक्ष गाजियाबाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें