फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के आवास के पास कारोबारी के घर एक करोड़ की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री के आवास के पास कारोबारी के घर एक करोड़ की चोरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर में स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग के आवास के पास चोरों ने लोहा कारोबारी के घर से करीब एक करोड़ के हीरे-सोने के जेवर चोरी कर लिए। घटना की भनक घर के किसी सदस्य को नहीं लगी, जबकि मेनगेट पर मौजूद गार्ड और पहली मंजिल पर नौकर भी सोता रहा। शनिवार सुबह घटना का पता लगने पर पुलिस को सूचना दी। एसएसपी ने मौका-मुआयना कर पुलिस को घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
कविनगर एसएचओ संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि कविनगर की डी-12 कोठी में कपिल कुमार गर्ग परिवार के साथ रहते हैं। वह लोहा कारोबारी हैं और हरि स्टील एंड क्रेन सर्विस के नाम से उनकी फर्म है। शुक्रवार रात कपिल कुमार गर्ग अपने बेटे वंश के साथ एक कमरे में सोए हुए थे, जबकि उनकी पुत्रवधू अपनी 8 माह की बेटी के साथ दूसरे कमरे में थी। एसएचओ के मुताबिक, चोर कोठी के पीछे के रास्ते से आए और फर्स्ट फ्लोर पर लगी खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुस गए। चोर प्रथम तल पर आकर कारोबारी की पुत्रवधू के कमरे से होते हुए स्टोर रूम में पहुंचे और अलमारी से सोने व हीरे के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। सुबह 5 बजे आंख खुलने पर घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

चोरी हुए सामान की लिस्ट बनाकर पुलिस को देंगे
पीड़ित कारोबारी का कहना है कि घर में उनके साथ-साथ उनकी बेटी के जेवर भी रखे थे। चोर सब कुछ लेकर चले गए। चोरी हुए सामान की वह जानकारी कर रहे हैं। बेटी व पुत्रवधू से पता करके वह लिस्ट बनाएंगे और उसके बाद पुलिस को देंगे। एसएचओ का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। अभी तक कारोबारी ने चोरी हुए सामान की सूची नहीं दी है।
एक साथ कई संयोग...कैमरे भी खराब
कारोबारी के घर हुई घटना में कई संयोग सामने आए हैं। पहली मंजिल पर नौकर मनोज सोता है, जबकि रात आठ से सुबह 8 बजे तक गार्ड दिल बहादुर ड्यूटी पर रहता है। घटना के वक्त दोनों कोठी में थे। इसके अलावा कारोबारी, उनके बेटे व पुत्रवधू को भी चोरों की आहट नहीं महसूस हुई। और तो और पॉश इलाके में मौजूद आलीशान कोठी के सीसीटीवी कैमरे भी खराब मिले। पुलिस का कहना है कि कैमरे चालू होते तो बदमाशों के बारे में सुराग मिल सकता था। अब चोरों का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन

वारदात में करीबी शामिल, सभी जानकारी थी
जिस तरीके से वारदात की गई, उससे घटना में किसी करीबी या जानकार के शामिल होने का अंदेशा जताया जा रहा है। उसे पता था कि कोठी में कहां से प्रवेश करना है और माल कहां रखा है। चोर सिर्फ उस जगह पहुंचे, जहां अलमारी में जेवर रखे हुए थे। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि कारोबारी ने चोरी हुए सामान की लिस्ट नहीं दी है। हर पहलू पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें