फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसन थाने से छुड़ाया, 15 दिन बाद उसकी कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जिसने थाने से छुड़ाया, 15 दिन बाद उसकी कर दी हत्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। नासिरपुर गांव में मंगलवार रात गोली लगने से घायल हुए प्रॉपर्टी डीलर देवेंद्र ने 12 घंटे बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही गांव में तनाव पैदा हो गया। वारदात को अंजाम देने वाले जगमाल और उसके दोनों बेटे फरार हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 15 दिन पहले किसी से विवाद होने के बाद पुलिस जगमाल के बेटे मोहित को पकड़कर ले गई थी। देवेंद्र ही उसे छुड़ाकर घर लाए थे। मोहित, उसके पिता व भाई ने उनकी हत्या कर दी।
नासिरपुर निवासी देवेंद्र (48) प्रॉपर्टी व ट्रेवल्स का कारोबार करते थे। मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह घर के बाहर पड़ोस के ही रवि, टीटू और सुमित के साथ लूडो खेल रहे थे। उसी दौरान मोहल्ले का ही झोलाछाप डॉक्टर जगमाल अपने बेटों मोहित व हिमांशु के साथ पहुंचा। उसने देवेंद्र से कहा कि उनका छोटा भाई वीरपाल उर्फ वीरू आंख दिखाता है। देवेंद्र ने कहा कि आंख वीरू दिखाता है तो वह उससे जाकर बात करे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी बात से तैश में आकर जगमाल ने तमंचे से देवेंद्र के सिर में गोली मार दी और बेटों समेत फरार हो गया। परिजनों ने देवेंद्र को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव में फैला तनाव, परिजनों का हंगामा
देवेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, परिजनों व स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने स्थिति को भांपते हुए जैसे-तैसे उन्हें शांत किया और फिर शव मोर्चरी भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को हिंडन श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

एक भी आरोपी को नहीं पकड़ सकी पुलिस
देवेंद्र के भाई वीरपाल उर्फ वीरू की तहरीर पर सिहानी गेट पुलिस ने मंगलवार रात जगमाल और उसके दोनों बेटों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया था। देवेंद्र की मौत के बाद मुकदमा हत्या में बदल दिया गया। गौर करने वाली बात यह है कि पुलिस बुधवार देर रात तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि तीन टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें