फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व आईपीएस ने की लोनी विधायक पर एफआईआर की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व आईपीएस ने की लोनी विधायक पर एफआईआर की मांग
विज्ञापन

गाजियाबाद। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के काफिले में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ने के मामले में पूर्व आईपीएस अधिकारी और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। डीजीपी को भेजे पत्र में उनका कहना है कि वीडियो सामने होने के बाद भी गाजियाबाद के अफसर अनजान बने हुए हैं। लिहाजा गाजियाबाद पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाए।
पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर व उनकी सोशल एक्टिविस्ट पत्नी नूतन ठाकुर का कहना है कि लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के काफिले की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह वीडियो लोनी के खजूरी पुस्ता मार्ग की बताई जा रही है। उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि काफिले में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। विधायक केसमर्थक कार की खिड़कियों पर लटके हुए हैं। साथ ही कुछ लोग बंदूकों के साथ विधायक की गाड़ी के ईर्द-गिर्द दौड़ते दिख रहे हैं। विधायक लाल रंग की एक मर्सिडीज में बैठे हैं। इस गाड़ी में किसी ने भी सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई है। अमिताभ ठाकुर का कहना है कि काफिले में विधायक और उनके समर्थकों द्वारा किया गया कृत्य आईपीसी और मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न प्रावधानों में दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर विधायक के दबाव में आने का आरोप
पूर्व आईपीएस का कहना है कि वीडियो सामने होने के बावजूद गाजियाबाद पुलिस के अधिकारी विधायक के दबाव में है। इसीलिए उन्होंने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। साथ ही घटना को लेकर अनजान बन रहे हैं। अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी से मामले पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें