फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने बाद एक दिन में मिले पांच कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीने बाद मिले मिले पांच संक्रमित
विज्ञापन

गाजियाबाद। बाजारों में उमड़ी भीड़ और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। एक महीने के बाद शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले मिले हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तीन गुना अधिक कांटेक्ट ट्रेसिंग कराने का फैसला लिया है। अभी तक कोरोना मरीज मिलने पर उससे जुड़े 25 लोगों की जांच कराई जाती थी लेकिन अब 75 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। भीड़ वाले इलाकों में रैंडम सैंपलिंग को बढ़ाया जाएगा।
छह जुलाई को एक ही दिन में नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। उसके बाद से पांच से कम केस आ रहे थे। 16 जुलाई को पहली बार जिले में कोरोना संक्रमण का नया केस नहीं मिला था। बाकी दिनों में एक या दो मामले ही सामने आए, लेकिन अब संक्रमण बढ़ने लगा है। हालांकि विभाग का कहना है कि शुक्रवार को चार नए मरीज मिले हैं। एक पुराना केस जोड़ा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इन क्षेत्रों में मिले नए केस
- इंदिरापुरम
- स्वर्णजंयतीपुरम
- राजनगर
- राजेंद्र नगर
---------------------
बाजारों में न सोशल डिस्टेंसिंग न मास्क का इस्तेमाल
अनलॉक के बीच बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का कहीं पर पालन नहीं हो रहा है। भीड़ के बीच मास्क भी चेहरे से गायब हैं। शुक्रवार को बीएड परीक्षा और शिवरात्रि के चलते मंदिरों से लेकर बाजारों में भीड़ रही। बीएड परीक्षा में फेस शील्ड भी अभ्यर्थियों को लगाने के लिए दी गई, लेकिन परीक्षा केंद्रों के बार और रोल नंबर देखने के लिए कहीं पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ।
वहीं, जलाभिषेक के लिए दूधेश्वरनाथ मंदिर से लेकर शहर के अन्य मंदिरों में भी भक्त जुटे लेकिन कहीं पर चेहरे पर मास्क नहीं था तो कहीं पर सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा गया। यही हाल बाजार में है। बाजारों के अंदर अब अधिकांश चेहरे बिना मास्क के दिखाई दे जाएगी। दुकानों के बाहर से सैनिटाइजर गायब है और मास्क देखने वाला भी कोई नहीं है। तुराबनगर, गांधी नगर, नवयुग मार्केट से लेकर आरडीसी में शोरूम के अंदर भी अब लोग बिना मास्क के देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

जुलाई से अब तक एक दिन में सबसे अधिक केस
तिथि केस
6 जुलाई 9
10 जुलाई 4
11 जुलाई 4
12 जुलाई 3
18 जुलाई 4
19 जुलाई 3
6 अगस्त 5
----------------------
वर्जन
लोग बाजार में जाते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। मास्क भी सभी लोग नहीं पहन रहे हैं, यह चिंता की बात है। शुक्रवार को चार नए मरीज मिले हैं। एक पुराना मरीज मिला है, लेकिन फिर भी हम एहतियात के तौर पर कांटेक्ट ट्रेसिंग को तीन गुना बढ़ा रहे हैं। रैंडम सैंपलिंग भी करा रहे हैं। - डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें