फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में खुद के रोजगार पर बढ़ा है लोगों का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में खुद के रोजगार की तरफ बढ़ रहे लोग
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना काल में खुद के रोजगार की ओर लोग बढ़ रहे हैं। यह इस बात से पता चलता है कि उद्योग आधार पोर्टल पर पिछले साल के मुकाबले इस बार आवेदन बढ़े हैं। पिछले साल जुलाई में 200 आवेदन हुए थे। इस बार जुलाई में 250 लोगों ने आवेदन किया है। नए उद्यमी स्टील फेब्रिकेशन, रेडीमेड गारमेंट, प्लास्टिक, मोल्डिंग, स्टील फर्नीचर, फूड प्रोसेसिंग सहित अन्य ट्रेड में हाथ आजमाना चाहते हैं।
पिछले साल जुलाई में उद्योग आधार पोर्टल पर हुए 200 आवेदन में से 133 से अधिक ने अपने कारोबार शुरू किया। इस साल 250 आवेदन उद्योग आधार पोर्टल पर हुए हैं। जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना काल में भी 200 से अधिक आवेदन अच्छी संख्या है। बीते सालों के मुकाबले आवेदन दोगुने हुए हैं। पिछले साल लॉकडाउन के बाद भी उद्योग आधार पर आवेदन बढ़े थे। इस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के बाद उद्यमी अपना काम शुरू कर सकते हैं। विभाग अपने स्तर से सभी उद्योगों को शुरू कराए जाने का काम भी कर रहा है।
विज्ञापन

इन ट्रेड में हुए आवेदन :
स्टील फेब्रिकेशन- 100
रेडीमेड गारमेंट- 70
प्लास्टिक मोल्डिंग- 40
स्टील फर्नीचर- 12
फूड प्रोसेसिंग- 10
अन्य - 18
उद्योगों के साथ बढ़ेंगे रोजगार अवसर
जिले में 250 इकाईयों के शुरू होने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। अधिकारियों का कहना है कि कुशल कारीगरों का प्रशिक्षण विभाग लगातार कराता है। जिससे उद्योगों में रोजगार से इन्हें जोड़ा जा सके। 250 इकाई स्थापित होने के बाद तीन हजार से अधिक को रोजगार मिलेगा।
उद्योग आधार पोर्टल पर होने वाले पंजीकरण के बाद उद्योगों को संचालन की अनुमति होती है। इसके बाद सभी विभागों से लाइसेंस, एनओसी, कनेक्शन आदि की प्रक्रिया की जाती है। विभाग स्तर पर उद्यमी को किसी विभाग में कोई समस्या होने पर समाधान कराया जाता है।
- बीरेंद्र कुमार, संयुक्त आयुक्त
जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र
केस-1
स्टील फर्नीचर के लिए कराया पंजीकरण
मेरठ रोड निवासी गौरव चौहान ने बताया कि उद्योग आधार पर स्टील फर्नीचर के उद्योग के लिए आवेदन करने के बाद ऑनलाइन पंजीकरण मिल गया। पोर्टल पर आधार नंबर, पैन कार्ड, बैंक के विवरण से उद्योग शुरू किया जा सकता है। इसके बाद अन्य विभागों से भी एनओसी और पंजीकरण लेने में आसानी होती है।
केस-2
रेडीमेड गारमेंट की यूनिट लगाकर की शुरुआत :
मोदीनगर निवासी राम कुमार ने बताया कि कोरोना काल के दौरान रेडीमेड गारमेंट का कारोबार शुरू किया था। उद्योग आधार पोर्टल से पंजीकरण भी लिया। शुरू में मांग न होने पर हमने पीपीई किट और मास्क बनाकर कारोबार की शुरुआत की। अब कपड़े तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें उद्योग आधार पोर्टल पर आवेदन :
उद्योग आधार पोर्टल केंद्र सरकार पोर्टल है, जिससे उद्योग शुरू करने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक डिटेल, उद्योग संबंधी दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो केसाथ डिटेल भरकर पंजीकरण प्राप्त किया जा सकता है। एमएसएमई को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत की गई। लोग उद्योग आधार डॉट जीओवी डॉट इन पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें