फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मां-बाप लाकर रिश्ता करने वाला गैंग बेनकाब

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी मां-बाप लाकर रिश्ता करने वाला गैंग बेनकाब, सरगना गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। फर्जी मां-बाप लाकर रिश्ता करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। इसने कविनगर क्षेत्र में रहने वाली तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर एक लाख कैश व साढ़े 4 लाख रुपये के जेवर साफ कर दिए थे। आरोपी की कब्जे से नगदी व ज्वेलरी की बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
लालकुआं इलाके में बुटीक चलाने वाली एक तलाकशुदा महिला ने शादी के लिए मेट्रीमोनियल साइट पर रजिस्ट्रेशन किया था। वहां से प्रिंस नाम के युवक से उसकी बातचीत शुरू हो गई। प्रिंस ने एक महिला को मां बताते हुए वीडियो कॉल पर बात कराई। उसके बाद एक महिला को बहन बनाकर मिलवाने भी लाया। महिला के मुताबिक 11 जुलाई को प्रिंस उसके घर आया और शॉपिंग के लिए मॉल ले गया। वहां से वह उसे छोड़कर भाग आया और घर में रखे साढ़े 4 लाख के जेवर तथा एक लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गया। केस दर्ज कर पुलिस गैंग की तलाश में जुट गई थी। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने दिल्ली निवासी प्रिंस उर्फ मुकीम को पकड़ लिया। एसएचओ कविनगर संजीव शर्मा का कहना है कि गिरोह ट्रेस कर लिया गया है। शुक्रवार को मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पत्नी को बहन बनाकर लाया था मुकीम
पुलिस के मुताबिक प्रिंस उर्फ मुकीम जिस महिला को बहन बनाकर पीड़ित महिला से मिलाने लाया था, वह उसकी खुद की पत्नी थी। पत्नी ने महिला से बिल्कुल ननद की तरह व्यवहार किया था। कहा था कि पिता तो शादी के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन वह उसे भाभी मान चुकी है और भैया से उसकी शादी कराकर रहेगी। पुलिस उसकी पत्नी के अलावा मां का किरदार निभाने वाली महिला की तलाश में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि गिरोह में कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

आरोपी के लिए बिहार के सांसद की आई सिफारिश
ट्रेस होने के बाद पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की तो सिफारिशों का दौर शुरू हो गया। आरोपी के पक्ष में बिहार के एक सांसद की सिफारिश भी आई थी। सांसद का पीएसओ आरोपी के परिजनों का परिचित है। उसने पहले पहले तो सांसद से फोन कराया और फिर कविनगर थाने आकर पुलिस पर दबाव भी डाला। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को कोई भी रियायत देने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें