फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 महीने में पहली बार एक भी संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। 16 महीने के बाद पहली ऐसा हुआ है कि जिले में कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। अब जिले में सिर्फ 32 सक्रिय मरीज रह गए हैं। अब तक जिले में 55587 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 461 की मौत हो चुकी है, जबकि 55094 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इस समय सिर्फ 32 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

29 मार्च 2020 को जिले में कोरोना का पहला केस सामने आया था। तब से अब तक एक भी दिन ऐसा नहीं गया जब कोरोना संक्रमित नहीं मिले। बृहस्पतिवार को कोरोना का एक भी केस नहीं आया। पिछले साल सबसे ज्यादा मौत जून माह में हुई थी। जिसमें 1361 मरीजों में से 51 की मौत हो चुकी थी। अप्रैल 2021 में 12,445 कोरोना संक्रमित सामने आए और 104 की मौत हो गई। मई महीने में 15,313 लोग संक्रमित हुए थे, जबकि 249 की मौत हुई थी। जून 2020 में जिले में संक्रमण दर 13.5 फीसदी थी, जबकि इस बार अप्रैल 2021 में 6.5 और मई में 6.9 तक पहुंच गई थी। जून 2021 के बाद संक्रमण दर कम होती चली गई। जुलाई में संक्रमण दर न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। कुल जांच की सापेक्ष केवल 0.07 फीसदी लोगों में ही कोरोना की पुष्टि हो रही है। नए संक्रमितों की स्थिति शून्य होने पर स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि जिन क्षेत्रों में 32 सक्रिय मरीज हैं, उन क्षेत्रों में विशेष निगरानी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें