फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्क में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

युवक की हत्या की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। विजयनगर स्थित पार्क में मंगलवार को एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की शिनाख्त विजयनगर निवासी मोनू (30) के रुप में हुई है। युवक की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का अंदेशा है। पुलिस प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या मान रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीओ प्रथम महीपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह विजयनगर स्थित पार्क में एक युवक का शव पेड़ पर लटका होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भेजकर कार्रवाई शुरू कराई गई। मृतक की पहचान मोनू नाम के युवक के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोनू नशे का आदी था और अकसर इधर-उधर घूमता रहता था। सीओ का कहना है कि शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं, लिहाजा आत्महत्या प्रतीत हो रही है। हालांकि, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें