फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी हस्ताक्षर के चेक से निकली रकम, बैंक मैनेजर समेत दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी हस्ताक्षर के चेक से निकली रकम, बैंक मैनेजर समेत दो पर केस
विज्ञापन

गाजियाबाद। चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से डेढ़ लाख रुपये निकलने के मामले में मसूरी पुलिस ने पीएनबी की डासना शाखा के मैनेजर व कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में पीड़ित खातेदार ने मसूरी थाने व साइबर सेल में शिकायत की थी। पीड़ित के मुताबिक उनके फर्जी हस्ताक्षर केचेक से भुगतान कर दिया गया। साथ ही चेक भुनाने से पहले उन्हें सूचना नहीं दी और फुटेज में चेक लेकर आने वाला कोई व्यक्ति कैद नहीं हुआ।
डासना वार्ड-10 के वीर अब्दुल हमीद पार्क के पास रहने वाले दाऊद अली मिनी टेंपो चलाते हैं। उनका बचत खाता पीएनबी की डासना शाखा में है। जानकार मुजाहिद से उनका प्लॉट के रुपयों के लेनदेन था। बीते 17 मार्च को मुजाहिद ने नेट बैंकिंग से उनके खाते में 1.67 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। दो दिन बाद 19 मार्च को ही उनके मोबाइल पर खाते से डेढ़ लाख रुपये कटने का मेसेज आया। 20 मई को वह बैंक गए तो मैनेजर ने बताया कि हाथरस के एक्सिस बैंक की शाखा में अमन नाम के खाते में चेक द्वारा रकम ट्रांसफर हुई है। दाऊद का कहना है कि उन्होंने कोई चेक किसी को नहीं दिया। बैंक मैनेजर ने चेक दिखाया तो उस पर हस्ताक्षर भी उनके नहीं थे। तलाश करने पर उनकी चेकबुक भी घर से गायब मिली।
विज्ञापन

सीसीटीवी में चेक देते नहीं दिखा कोई
दाऊद का कहना है कि बैंक मैनेजर ने अमन नाम के कर्मचारी को बुलाया। अमन ने कहा कि एक दिन पहले एक मास्कधारी व्यक्ति बैंक आया और उन्हें चेक देकर चला गया। उसी चेक के माध्यम से रकम ट्रांसफर हुई है। दाऊद का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो अमन के द्वारा बताए काउंटर पर कोई व्यक्ति उसे चेक देते नहीं दिखाई दिया। दाऊद का कहना है कि उन्होंने बैंककर्मियों की मिलीभगत से खाते से रकम निकलने का आरोप लगाया तो बैंक मैनेजर व कर्मचारी अमन ने अभद्रता की। साथ ही धमकी दी कि जो करना हो कर लेना।
विज्ञापन

साइबर सेल की जांच के बाद दर्ज हुआ केस
दाऊद अली का कहना है कि उन्होंने मसूरी थाने में शिकायत दी, जिसने साइबर सेल में शिकायत देने को कहा। साइबर सेल ने दो माह बाद अपनी रिपोर्ट सबमिट की, जिसमें बैंक कर्मियों की लापरवाही सामने आई है। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि पीएनबी की डासना शाखा के मैनेजर व कर्मचारी अमन के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी का केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें