फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बैंक की बैंकर से छेड़छाड़, पड़ोसी पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बैंक की बैंकर से छेड़छाड़, पड़ोसी पर केस
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में रहने वाली अंतरराष्ट्रीय बैंक की पर्सनल बैंकर का पड़ोसी ने जीना दुश्वार कर दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला मनोज बंसल घर से निकलते ही उन्हें अपशब्द बोलता है। डंडा लेकर उनका पीछा करता है और मोबाइल से वीडियो बनाता है। पीड़िता की तहरीर पर छेड़छाड़ व धमकी का केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला का कहना है कि वह नोएडा स्थित एक अंतरराष्ट्रीय बैंक में पर्सनल बैंकर हैं। वह जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो पड़ोस में रहने वाला मनोज बंसल उनसे अभद्रता करता है। इतना ही नहीं वह डंडा लेकर उनका पीछा करता है और अपने मोबाइल में उनकी वीडियो भी बनाता है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पड़ोसी उन्हें भयभीत करने के लिए ऐसा करता है। उसकी हरकतों से वह तंग आ चुकी हैं और डरते-डरते घर से निकलती हैं। पीड़िता ने मधुबन बापूधाम एसएचओ को शिकायत देकर पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत के साथ उन्होंने आरोपी द्वारा पीछा करने की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले भी की थी शिकायत, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
पीड़ित महिला का कहना है कि पड़ोसी की हरकतों के चलते उन्होंने दो साल पहले भी पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई न होने के कारण आरोपी के हौसले बुलंद हो गए। तभी से उनके साथ यह सिलसिला चला आ रहा है। एसएचओ अमित कुमार खारी का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें