फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केडीपी सोसायटी में दूसरी मंजिल से गिरकर प्लंबर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केडीपी सोसायटी में दूसरी मंजिल से गिरकर प्लंबर की मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी सोसायटी में दूसरी मंजिल से गिरकर प्लंबर की मौत हो गई। घटना के दौरान वह सोसायटी में मेंटेनेंस का काम कर रहा था। प्लंबर की मौत के बाद उसकी पत्नी ने सोसायटी की अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव और मेंटेनेंस कंपनी के मालिक के खिलाफ नंद्रग्राम थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
मूलरूप से मुजफ्फरनगर निवासी 30 वर्षीय संदीप कुमार प्लंबर का काम कर परिवार की आजीविका चलाता था। वर्तमान में वह राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडीपी सोसायटी की मेेंटेनेंस टीम में काम करता था। पुलिस के मुताबिक बुधवार को वह सोसायटी की दूसरी मंजिल पर मेंटेनेंस का काम कर रहा था। इसी दौरान वह नीचे आ गिरा। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे स्थानीय अपैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत नाजुक होने के चलते उसे नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार देर रात संदीप ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कराने का आरोप
संदीप की मौत के बाद उसकी पत्नी नीशू ने केडीपी सोसायटी के अध्यक्ष, सचिव और मेंटेनेंस कंपनी के मालिक की लापरवाही से पति की मौत होने का आरोप लगाते हुए नंदग्राम थाने में तहरीर दी है। नीशू का कहना है कि हाईराइज सोसायटी में बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कराया जा रहा था। अगर सुरक्षा उपकरण दिए जाते तो शायद उसके पति की जान बच सकती था।
विज्ञापन

वर्जन.....
प्लंबर की मौत के बाद उसकी पत्नी की तहरीर आने के बाद मामला संज्ञान में आया है। तहरीर में एओए अध्यक्ष, सचिव व मेंटेनेंस कंपनी के मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - नीरज कुमार सिंह, एसएचओ नंदग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें