फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालतू पशुओं को सड़कों पर छोड़ा तो निगम कर लेगा जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पालतू पशुओं को सड़क पर छोड़ा तो नगर निगम कर लेगा जब्त
विज्ञापन

गाजियाबाद। पालतू पशुओं को सड़कों पर छुट्टा छोड़ा तो नगर निगम पशुओं को जब्त कर लेगा। ऐसे पशुओं के मालिकों से जुर्माना वसूला जाएगा। नगर निगम पार्षदों ने बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त के साथ हुई बैठक में छुट्टा पशुओं और अवैध डेयरियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। नगर आयुक्त ने पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी को ऐसे पशुओं के मालिकों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
नगर निगम अब तक करीब पांच हजार आवारा पशुओं को पकड़कर नंदी पार्क और गोशालाओं में पहुंचा चुका है। इसके बावजूद सड़कों पर बड़ी संख्या में छुट्टा पशु घूमते रहते हैं। राकेश मार्ग, नंदग्राम, विजयनगर क्षेत्र, शास्त्री नगर क्षेत्र में सड़कों पर अभी भी छुट्टा पशु घूमते दिख जाते हैं। बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने सिटी जोन के 10 पार्षदों के साथ निगम मुख्यालय में बैठक की तो उन्होंने राकेश मार्ग क्षेत्र के पार्षद हिमांशु लव समेत कई अन्य पार्षदों ने यह समस्या प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहा कि लोग अपने पशुओं को सुबह सड़कों पर छोड़ देते हैं और शाम को पकड़कर दूध दुह लेते हैं। यह पशु दिन भर सड़कों पर घूमते रहते हैं और सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। नगर आयुक्त ने ऐसे पशुओं को जब्त कर उनके मालिकों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाएगा जो पशुओं को छुट्टा छोड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेयरी संचालकों पर कार्रवाई की मांग
पार्षदों ने शहर के बीच चल रही डेयरियों के संचालकों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि राकेश मार्ग क्षेत्र में 29 डेयरियां संचालित हैं। इनमें से अधिकांश संचालक गोबर को नालों और सीवर में बहा देते हैं। इसकी वजह से सीवर और नाले दो-तीन माह में जाम हो जाते हैं। वहीं कुछ डेयरी संचालक चोरी-छिपे गोबर को सड़क किनारे फेंक कर चले जाते हैं। इससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर आयुक्त ने औचक निरीक्षण कर ऐसे डेयरी संचालकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें