फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी पीएसके में अप्वाइंटमेंट किए आधे, खुलेंगे सभी पीओ पीएसके

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी पीएसके में अप्वाइंटमेंट किए आधे, खुलेेंगे सभी पीओ पीएसके
विज्ञापन

गाजियाबाद। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने 11 जिलों के पासपोर्ट आवेदकों को राहत दी है। आरपीओ गाजियाबाद ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओ पीएसके) खोल दिए हैं। अब 11 जनपदों में पीओ पीएसके खुलने से लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए गाजियाबाद की दौड़ नहीं लगानी होगी। लोग अपने जिले के पीओ पीएसके में ही अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं। शुरुआत में सभी पीओपीएसके मे 40-40 अप्वाइंटमेंट ही दिए जाएंगे।
15 दिन बाद स्थिति की समीक्षा करते हुए अप्वाइंटमेंट बढ़ाने पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय निर्णय लेगा। सभी पीओ पीएसके को खोलने से पहले विदेश मंत्रालय की गाइडलाइन के तहत आरपीओ ने सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया को अंजाम दिया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए शुरुआत में अप्वाइंटमेंट की संख्या को सीमित रखा गया है। नोएडा, आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, हाथरस, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, वृंदावन, अछनेरा के पीओ पीएसके खुलने से विभिन्न जनपदों के लोगों को बहुत राहत मिलेगी। कोरोना कर्फ्यू हटने के साथ ही गाजियाबाद कौशांबी स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में ही अप्वाइंटमेंट दिए जा रहे थे। लेकिन लोगों को पासपोर्ट के लिए गाजियाबाद तक की दौड़ लगानी पड़ रही थी।
विज्ञापन

कौशांबी पीएसके पर अप्वाइंटमेंट की संख्या की आधी
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से कौशांबी पासपोर्ट सेवा केंद्र में प्रतिदिन 1100 अप्वाइंटमेंट दिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। लेकिन बड़ी संख्या में पासपोर्ट आवेदकों व उनके परिजनों के पहुंचने से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की समस्या पेेश आ रही थी। ऐसे में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने कौशांबी पीएसके में बृहस्पतिवार से अप्वाइंटमेंट की संख्या 1100 से घटाकर 550 कर दी है। दूसरी ओर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय हापुड़ चुंगी में अब केवल 150 अप्वाइंटमेंट ही दिए जा रहे हैं।
------
तकनीकी दिक्कतों में फंसे पासपोर्ट का हो रहा समाधान
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से तकनीकी दिक्कतों में फंसे पासपोर्ट संबंधी फाइलों का लगातार समाधान किया जा रहा है। पासपोर्ट की पुरानी फाइलों में सबसे ज्यादा मामले पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, शैक्षिक दस्तावेज की कमियों और पासपोर्ट आवेदन के समय एक्सपायर हो चुके पुराने पासपोर्ट की जानकारी नहीं देने से जुड़े हुए हैं। ऐसे में आवेदकों से ई-मेल के जरिए संपर्क कर पुरानी फाइलों की तकनीकी समस्याओं का हल किया जा रहा है। तकनीकी दिक्कतों में फंसे पासपोर्ट की अधिकांश फाइलें 2020 की हैं।
विज्ञापन

-----
कोट...
सभी पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र खोल दिए गए हैं। शुरुआत में केवल 40-40 अप्वाइंटमेंट दिए जा रहे हैं। समीक्षा के बाद संख्या बढ़ाने पर निर्णय होगा। कौशांबी पीएसके में सोशल डिस्टेंसिंग नियमों को पालन करने में आ रहीं दिक्कतों के चलते अप्वाइंटमेंट की संख्या आधी कर दी गई है। -- सुब्रतो हाजरा, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें