फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

२१ जून से बनेंगे लर्निंग लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
21 जून से बनेंगे लर्निंग लाइसेंस
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के कारण लर्निंग लाइसेंस पर लगी रोक को शासन ने हटा दिया है। अब 21 जून से लर्निंग लाइसेंस बनने शुरू हो जाएंगे। इससे करीब 25 हजार से ज्यादा आवेदनकर्ताओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण 23 अप्रैल को सभी प्रकार के ड्राइविंग लाइसेंस पर रोक लगा दी गई थी। 28 मई के बाद परमानेंट लाइसेंस से रोक हटा दी गई थी, लेकिन लर्निंग लाइसेंस पर रोक जारी रखी थी। कोरोना संक्रमण कम होने पर शासन ने लोगों की समस्या को देखते हुए लर्निंग लाइसेंस रोक हटाने का निर्णय लिया है। एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह ने बताया कि जो लोग आवेदन कर चुके हैं, उनके लर्निंग लाइसेंस 21 जून से बनने शुरू हो जाएंगे। नए लोग भी 21 जून से लर्निंग लाइसेंस केलिए आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि बंदी के दौरान जिन लोगों को स्लॉट मिला था, वह लोग रीशेड्यूल करा लें, बिना री-शेड्यूल के लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि 21 जून के बाद लाइसेंस बनवाने में कोई परेशानी नहीं होगी। लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कोरोना के कारण करीब 25 हजार से ज्याद लोग प्रभावित हुए थे। डीएल की प्रक्रिया शुरू होने से उन्हें राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें