फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 दिन बाद लय में लौटा शहर, खुले बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
36 दिन बाद लय में लौटा शहर, खुले बाजार
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर कोरोना की दूसरी लहर का कहर झेलने के 36 दिन बाद सोमवार को खुला। कोरोना कर्फ्यू की बंदिश हटने के बाद एक बार फिर शहर अपनी लय में लौट आया। दुकान और शोरूम के शटर उठे। ग्राहक भी बाजार में दिखाई दिए। सड़क और बाजार अपनी पुरानी रंगत में लौट आए। सड़क पर ट्रैफिक का दबाव आने के साथ व्यापारियों के चेहरे पर कारोबार शुरू होने की खुशी नजर आई।
विज्ञापन

दुकानदार और उनके कर्मचारी सुबह ही अपने प्रतिष्ठान पर पहुंच गए थे। सात बजे से सफाई का काम शुरू हो गया था। सफाई और पूजा के बाद दुकानदारी शुरू की। कुछ दुकानदारों ने ग्राहकों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग मैंटेन करने के लिए गोले खींचे हैं। बाजार खुलते ही ग्राहकों ने बाजार का रुख किया। कई बाजार में दुकानों पर भीड़ नजर आई। लंबी आफत और इंतजार के बाद सबने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें