फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, 10 लोकल ट्रेनों का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, 10 लोकल ट्रेनों का संचालन शुरू
विज्ञापन

गाजियाबाद। यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से बंद हुआ 10 लोकल ईएमयू ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। दिल्ली से गाजियाबाद, अलीगढ़, हाथरस और टूंडला के बीच लोकल ट्रेनें फिर से दौड़ने लगी हैं। ऐसे में गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को फिर से सहूलियत मिल गई है। हालांकि अभी भी यात्रियों की संख्या कम है, लेकिन माना जा रहा है कि दिल्ली में लॉकडाउन खुलने के बाद इन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या फिर से बढ़ने लगेंगी।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, नई दिल्ली से गाजियाबाद के बीच चलने वाली ईएमयू संख्या 04444, 04443, दिल्ली से टूंडला ईएमयू स्पेशल, हाथरस से दिल्ली ईएमयू, अलीगढ़-नई दिल्ली ईएमयू, गाजियाबाद-मथुरा ईएमयू और नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू मई माह में निरस्त कर दी गई थीं। यात्रियों की संख्या बेहद कम हो जाने की वजह इन ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया था। अब इन ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। अपने पूर्व निर्धारित समय पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। स्थानीय रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या अब धीरे-धीरे बढ़ रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में संख्या में और इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें