फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक छात्र समेत छह वाहन चोर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बीटेक के छात्र ने बनाया नाबालिगों का गिरोह
विज्ञापन

हर वाहन चोरी पर देता था पांच हजार रुपये
मुरादनगर। सरगना, बीटेक का छात्र और बाकी सदस्य आठवीं से 12वीं तक छात्र। एक ऐसे ही छह सदस्यीय गिरोह को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्त में लिया है। उनके कब्जे से तीन बाइक भी बरामद हुई हैं। ये गिरोह अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया गिरोह कई वाहन चोरी कर चुका है। गिरफ्तार गिरोह में कक्षा 8वीं, 11वीं व बीटेक का छात्र शामिल है। एसएचओ ने बताया कि शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना मिली कि ओएफएम पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित राजा ढाबा के पास वाहन चोर गिरोह के सदस्य घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां चेकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान मौके से मयूर उर्फ सन्नी निवासी जलालपुर रोड को गिरफ्तार किया। मयूर बीटेक का छात्र है। इसके अलावा पुलिस ने चार 11वीं के और एक आठवीं के छात्र को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद कीं। पकड़े गए अन्य पांच छात्रों की उम्र 14 से 16 साल के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनसान स्थानों पर खडे़ वाहन करते थे चोरी
एसएचओ ने बताया कि पकड़ा गया वाहन चोर मयूर किशोर छात्रों से सुनसान स्थानों व घरों के बाहर खड़े वाहन चोरी करवाने का काम कराता है। आसपास के क्षेत्र में छात्र वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। बताया कि वाहन चोरी पर प्रत्येक छात्र को पांच हजार रुपये मिलते थे। चोरी के वाहनों को मयूर कबाड़ी को बेचता था। एसएचओ ने बताया कि किशोर चोरों को बाल न्यायालय भेजा गया, जबकि मयूर का चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें