फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी से नहीं, ऑनलाइन खरीदे जा रहे बकरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी से नहीं, ऑनलाइन खरीदे जा रहे बकरे
विज्ञापन

गाजियाबाद। बकरीद पर इस बार भी कोरोना संक्रमण को देखते हुए बकरों की मंडी नहीं लगेगी। लिहाजा बकरीद पर बकरों की कुर्बानी देने के लिए लोग ऑनलाइन बकरे खरीद रहे हैं। ऑनलाइन पांच लाख रुपये तक के बकरे बिक रहे हैं। जिले में लोनी, डासना, पसौंडा, शहीदनगर कैला भट्टा, मसूरी क्षेत्रों में बकरों की मंडी लगती थी।
21 जुलाई को बकरीद है। मंडी न लगने की वजह से लोगों ने ऑनलाइन बाजार का रुख किया है। वेबसाइट्स पर पांच हजार रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक के बकरे उपलब्ध हैं। अलग-अलग नस्ल के बकरे हैं। गोट इंडिया डॉट कॉम पर कुर्बानी के लिए बकरे 425 रुपये किलो से लेकर 20 हजार रुपये किलो तक के हैं। 25 किलो का बकरा लगभग पांच लाख के करीब है। ऑनलाइन में सोजत नस्ल के बकरे महंगे हैं। यह बकरे 20 किलो से लेकर 100 किलो तक के वजन के हैं। इसके अलावा 100 किलो का जमुनापरी बकरा 100 किलो तक का है। इसका रेट भी महंगा है। अतीक सैफी का कहना है कि भीड़-भाड़ के चलते वह बकरे की खरीदारी ऑनलाइन करेंगे।
विज्ञापन

इनसेट:
इन साइट्स पर मिल रहे बकरे
इंडिया मार्ट, गोट इंडिया डॉट कॉम, पशु बाजार डॉट कॉम सहित कई वेबसाइट हैं। वेबसाइट होम डिलिवरी दे रही हैं।
इन नस्ल के बकरे हैं उपलब्ध
ऑनलाइन बाजार में तुर्की दुम्बा, सोजत, तोतापरी, बरबरी, जमुनापरी नस्ल के बकरे मौजूद हैं। इनकी कीमत पांच हजार से लेकर पांच लाख तक है। बकरीद के लिए स्पेशल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट्स
ऑनलाइन शापिंग में धोखाधड़ी का खतरा होता है। अनजान साइट्स की अपेक्षा भरोसेमंद साइट्स से ही खरीदारी करें। सस्ते का ऑफर देकर कई बार ठगी कर ली जाती है। सतर्क रहें। क्रॉस चेक कर लें।
- अभय कुमार मिश्रा, नोडल अधिकारी, साइबर सेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें