फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर का खतरा, ऑक्सीजन प्लांट तैयार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरी लहर का खतरा, ऑक्सीजन प्लांट तैयार नहीं
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले की सरकारी अस्पतालों में और स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। अभी सिर्फ तीन अस्पतालों में ही ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो पाया है, जबकि अन्य अस्पतालों में कहीं फाउंडेशन बनाने का कार्य चल रहा है तो कहीं बिजली कनेक्शन न होना परेशानी बन रहा है। चार बार तारीख बढ़ाए जाने के बावजूद अभी तक जिला महिला अस्पताल, सीएचसी डासना व मुरादनगर में प्लांट का काम पूरा नहीं हुआ है।
जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा है, लेकिन चार बार तारीख बढ़ाने के बाद भी जिले में ऑक्सीजन प्लांट शुरू होते नजर नहीं आ रहे हैं। दूसरी लहर में ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी से संक्रमितों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा था, सैकड़ों मरीजों को जान से भी हाथ धोना पड़ा था। इसके बावजूद विभाग ने इससे कोई सबक नहीं लिया है।
विज्ञापन

अब 19 जुलाई तक का समय
प्लांट लगाने के लिए पहले सात जून तय की गई थी, इसके बाद बढ़ाकर 15 जून कर दिया गया। तीसरी तारीख 30 जून आई। यह नजदीक आई तो फिर बढ़ाकर 15 जुलाई कर दिया गया। अब 19 जुलाई तक समय सीमा बढ़ा दी गई है। ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने को लेकर कई बार शासन स्तर से अधिकारियों को फटकार पड़ चुकी है। इसके बावजूद प्लांट अभी तक तैयार नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

अप्रैल मई में
ऑक्सीजन की मांग 150 मीट्रिक टन
अस्पताल
आपूर्ति 30 से 50 टन वर्तमान में मांग एक से डेढ़ टन
यह है प्लांटों की स्थिति
1. ईएसआईसी राजेंद्र नगर - 160 एलएमपी का प्लांट शुरू
2. संयुक्त जिला अस्पताल - 150 एलएमपी प्लांट शुरू
3. एमएमजी अस्पताल - 500 एलएमपी का प्लांट। 15 अगस्त तक शुरू होने की संभावना।
4. एमएमजी अस्पताल - 150 एलएमपी का प्लांट। 17 जुलाई शुरू होने की संभावना।
5. जिला महिला अस्पताल - 500 एलएमपी का प्लांट। 30 जुलाई तक शुरू होने की संभावना।
6. सीएचसी मुरादनगर - 200 एलएमपी का प्लांट। समय तय नहीं।
7. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी - 330 एलएमपी का प्लांट। 18 जुलाई तक शुरू होने की संभावना।
8. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोदीनगर - 300 एलएमपी का प्लांट। 19 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद।
9. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर - 330 एलएमपी का प्लांट शुरू
10. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना -330 एलएमपी का प्लांट। समय तय नहीं।
तीन अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया है। इतने ही अस्पतालों में जल्द ही काम पूरा होने वाला है। इसके अलावा तीन और अस्पताल में दस से पंद्रह दिन में प्लांट शुरू हो जाएगा।
- डॉ. आरके गुप्ता, नोडल अधिकारी ऑक्सीजन प्लांट
एक प्लांट लगाने में कई विभागों का सहयोग लिया जा रहा है। इस कारण से परेशानी आ रही है। तीसरी लहर से पहले सभी प्लांट शुरू हो जाएंगे।
डॉ. एनके गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें