परिवार अस्थियां लेने नहीं आया, अधिकारी ने बीड़ा उठाया
गाजियाबाद। कोरोना से मरने वालों के परिवारों ने अंतिम संस्कार के बाद अस्थियां तक नहीं ली, ऐसे में मोक्ष के लिए तरस रही आत्माओं की शांति के लिए जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त आयुक्त बीरेंद्र कुमार ने बीड़ा उठाया है। सोमवार को उन्होंने ब्रजघाट पर हिंडन मोक्षस्थली पर लावारिस अस्थियों को विसर्जित की।
बीरेंद्र कुमार ने बताया कि श्मशान घाट में 14 ऐसे व्यक्तियों की अस्थियां, जिनके परिवार से लगभग डेढ़ दो माह व्यतीत हो जाने तथा नगर निगम द्वारा संपर्क करने के बाद भी कोई लेने नहीं आया। जबकि चार ऐसे लोगों की अस्थियां जो लावारिस थी। उनका विसर्जन कराया गया। नगर निगम से अनुमति लेने के बाद हिंडन श्मशान घाट से सूची सहित प्राप्त कर गाजियाबाद के कर्मचारियों के साथ पूर्ण विधि-विधान से बृजघाट गढ़मुक्तेश्वर गंगा घाट पर विसर्जित किया गया। उसके बाद गो ग्रास, गंगा ग्रास आदि कराते हुए गरीब बच्चों एवं व्यक्तियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भोजन कराया गया।