फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से मीटर में लगी आग बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से मीटर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन

लोनी। डीएलएफ अंकुर विहार स्थित शुक्रवार रात 1 फ्लैट की बिल्डिंग के मीटर पैनल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने रेत और पानी डालकर आग पर काबू पाया। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी। आग लगने से बिल्डिंग की बिजली बाधित हो गई। लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों से मीटर पैनल का स्थान बदलवाए जाने की मांग की है।
डीएलएफ मार्केट व्यापारी एसोसिएशन के महासचिव विजय मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी स्थित ए-1 बिल्डिंग के मीटर पैनल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। शोर मचने पर बिल्डिंग समेत आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस, बिजली निगम और दमकल विभाग को दी। दमकलकर्मियों के पहुंचने से पूर्व ही लोगों ने मिट्टी और अग्निशमन यंत्र की सहायता से आग पर काबू पाया। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में प्रत्येक बिल्डिंग के प्रवेश मुख्य द्वार के पास मीटर पैनल लगे हुए हैं, जिसके चलते शॉर्ट सर्किट होने पर हादसों की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों से मामले की शिकायत कर मीटर पैनल बिल्डिंग में कहीं और लगाए जाने की मांग की है। अधिशासी अभियंता रमेश कृष्णानी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। बिजलीकर्मियों को मीटर बदलकर सप्लाई चालू करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें