फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की ट्रैक्टर रैली होगी एतिहासिक: सलमान खुर्शीद

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की ट्रैक्टर रैली होगी ऐतिहासिक : सलमान खुर्शीद
विज्ञापन

साहिबाबाद। यूपी गेट पर 59 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन में शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद समर्थन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस रूट से जहां से भी किसान ट्रैक्टर रैली निकलेंगे, यह एतिहासिक होगी। यह संदेश होगा कि हम कहां तक अपने हक की लड़ाई को लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन

सलमान खुर्शीद ने कहा कि आज हम सरकार में नहीं हैं। हमने जो किया वह किसान जानता है। आगे भी जो किसान के लिए करेंगे, वह किसान जानेगा। हमने तो किसानों की भूमि अधिग्रहण करने और लेने के लिए बहुत बड़े-बड़े कदम उठाए। सरकार उससे भी संतुष्ट नहीं है। सरकार उसमें भी दखल दे रही है। देश में किसानों की आवाज सुनी जाए। इसका समर्थन करने के लिए यहां आए हैं। किसानों और सरकार के बीच वार्ता में कोई रास्ता नहीं निकलने पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऊंट जिस तरफ बैठता है, ऊंट ही जानता है। अगर सही नहीं बैठेगा तो ऊंट यह भी जानता है कि उसके साथ क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें