फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण फैलाने पर 4 बिल्डर समेत पांच पर ठोका सात लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण फैलाने पर 4 बिल्डर समेत पांच पर ठोका सात लाख जुर्माना
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजियाबाद के बढ़ते प्रदूषण पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) सख्त हो गया है। शनिवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चार बिल्डरों और एक मार्बल का काम करने वाली कंपनी पर सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही पांच निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दो परियोजनाओं में मानकों के अनुसार काम होते मिला। इसके साथ ही तीन परियोजनाओं में काम बंद पाया गया।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ग्रैप के दृष्टिगत दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पीएम दस 292 तथा पीएम 2.5 का स्तर 130 तक पहुंच गया। दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण स्तर बेहद खराब स्थिति में है। ऐसे में प्रदूषण फैलाने वालों पर विभाग सख्त हो गया है। विभाग ने निर्माण सामग्री भंडारण एवं निर्माण सामग्री को खुले में एकत्र किए जाने पर सात लाख रुपये जुर्माना चार बिल्डरों और एक टाइल्स व सैनेट्री वेयर पर लगाया है। उन्होंने बताया कि वसुंधरा सेक्टर दो सी में मैसर्स मेट्रो ग्लिटज पर पांच लाख का जुर्माना लगाया है। जबकि वसुंधरा सेक्टर एक में जय अंबे बिल्डर्स एंड ट्रेडर्स, नीति खंड एक स्थित माया बिल्डकॉन, उप्पल बिल्डर्स, साइट चार स्थित क्वातरा टाइल्स एंड सैनेट्री वेयर पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही जिले में पांच निर्माणाधीन परियोजनाओं का भी निरीक्षण पीसीबी की टीम ने किया। निरीक्षण के दौरान दो परियोजनाओं में एंटी स्मॉग गन लगी मिली। इसके साथ ही जल छिड़काव की व्यवस्था भी संतोषजनक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर किया पानी छिड़काव
क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि सड़कों पर धूल नहीं उड़े इसके लिए भी कदम उठाए जा रहे है। जीडीए की ओर से जिले में एक मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन से 12 किमी स्ट्रेच पर रोड स्वीपिंग का काम किया गया। साथ ही आठ टैंकरों से राजनगर एक्सटेंशन स्थित बंधा रोड, मधुबन-बापूधाम आवास योजना में ए व बी पॉकेट, इंदिरापुरम की सीआईएसएफ रोड, मनोज विहार, नीति खंड की मुख्य सड़क और कोयल एंक्लेव व इंद्रप्रस्थ योजना की सड़क पर पानी का छिड़काव किया गया। वहीं, नगर निगम की तरफ से पांच स्वीपिंग मशीनों से 106 किमी स्ट्रैच पर रोड स्वीपिंग की गई। साथ ही 14 टैंकरों से जगह-जगह वाटर स्प्रीकिलिंग का काम नगर निगम ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें