फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेना में खटास, मिठाई में देसी के साथ वनस्पति की मिलावट

विज्ञापन
हर्ष विहार में मिठाई के नमूने एकत्रित करते अधिकारी
विज्ञापन
छेना में खटास, मिठाई में देसी के साथ वनस्पति की मिलावट
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिवाली से पहले मोटा मुनाफा कमाने के लिए मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। घी से लेकर मिठाइयों तक में धड़ल्ले से मिलावट की जा रही है। सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान छेना में खटास और मिठाई में देसी घी के साथ वनस्पति की मिलावट वाली मिठाइयों को मौके पर नष्ट कराया गया। अधिकारियों ने 13 नमूनों को एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है। इनकी रिपोर्ट आने पर विक्रेताओं के खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा।
50 किलो घी किया सीज
घूकना नंदग्राम में पूजा डेयरी और नंद डेयरी पर सुबह के दस बजे अधिकारी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान डेयरी में रखे घी में मिलावट का शक अधिकारियों को हुआ। दोनों डेरी से विभाग ने जांच के लिए घी का एक-एक नमूना लिया। जांच रिपोर्ट आने तक घी की बिक्री न की जाए, इसके लिए अधिकारियों ने डेयरी संचालकों को चेतावनी भी दी। इस दौरान 30 हजार रुपये कीमत के 50 किलो घी को अधिकारियों ने सीज कर दिया।
विज्ञापन

देसी घी के साथ मिठाई में मिलाया वनस्पति
खाद्य सुरक्षा विभाग की दूसरी टीम ने 25 फुटा रोड, गगन विहार भोपुरा में जांच की। टीमें यहां राजा हलवाई और मां लक्ष्मी प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। दोनों दुकानों में रखे बेसन और बूंदी के लड्डू का नमूना जांच के लिए भेजा। इसी क्षेत्र में गली-10 हर्ष विहार से मिल्क केक, डोडा बर्फी, बर्फी, तेल के चार नमूने लिए। मिठाई में देसी घी के साथ वनस्पति की मिलावट पर इसे नष्ट कराया गया। 13750 रुपये की 75 किलो मिठाई दुकान से नष्ट कराई गई।
छेना का नमूना जांच के लिए भेजा
लोनी तहसील में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार के नेतृत्व में अधिकारियों ने धनुष स्वीट्स पर खाद्य उत्पादों की जांच की। छेना को चखने पर मिलावट का शक अधिकारियों को हुआ। इसके बाद छेना का नमूना लेकर अधिकारियों ने जांच के लिए भेजा है।
पांच घी के टिन सीज, वनस्पति के 25 डिब्बे कराए नष्ट
मोदीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने क्राउन एंटरप्राइजेज में रखे घी व वनस्पति में मिलावट का शक होने पर दो घी और दो वनस्पति के चार नमूने लिए। इस दौरान घी के पांच टिन को नकली होने के शक पर सीज कर दिया। इसकी बाजार कीमत 25 हजार रुपये कीमत है। इसके अलावा दुकान में रखे एक किलोग्राम के 25 डिब्बे एक्सपायर्ड पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन

त्योहार तक लगातार अभियान जारी रहेगा। मिलावट करने वालों के खिलाफ विभाग ने चार विशेष टीमों का गठन किया है, जो लगातार जांच करेंगी। जांच रिपोर्ट आने तक सीज किए गए उत्पादों की बिक्री दुकानदार नहीं कर सकेंगे।
- विनीत कुमार, जिला अभिहीत अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें