फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम और गृहमंत्री को लेकर डाली पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम और गृहमंत्री को लेकर डाली आपत्तिजनक पोस्ट
विज्ञापन

गाजियाबाद। सोशल मीडिया पर राज्यमंत्री अतुल गर्ग के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के बाद अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एडवोकेट ने कविनगर थाने में तहरीर दी है। मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

एडवोकेट आकाश वशिष्ठ निवासी राजनगर ने तहरीर में बताया है कि बुधवार को सुबह करीब 11 बजे जब उन्होंने फेसबुक अकाउंट खोला तो एक ग्रुप ‘मोदी लक्ष्य 2024’ पर किसी जाकिर हुसैन आलम नाम के एकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरें डाली हुई थीं। इसके साथ ही उन पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। आकाश वशिष्ठ का कहना है कि उन्होंने जाकिर हुसैन आलम नाम के कुछ प्रोफाइल सर्च करे। जैसे ही मुझे उक्त प्रोफाइल मिलाए उसके अकाउंट पर देखा कि उसने पीएम मोदी के साथ-साथ गृहमंत्री अमित शाह की भी आपत्तिजनक तस्वीरें डाल रखी है। इसके साथ ही कुछ महिलाओं की भी आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कर रखी हैं। तहरीर में कहा है कि देश प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करके समस्त राष्ट्र का गौरव हनन किया गया है। पुलिस का कहना है कि साइबर सेल को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें