या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}देश में लॉकडाउन के बीच दिल्ली-एनसीआर में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अकेले दिल्ली में अब तक 525 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें मरकज से निकले तब्लीगी जमातियों में 329 संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि गाजियाबाद और नोएडा से जरूर अच्छी खबर है कि पिछले 24 घंटे में वहां से कोई पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। इस बीच मंगलवार सुबह दिल्ली सरकार की तरफ से जानकारी आई है कि आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में एक लाख टेस्ट करवाए जाएंगे। जानिए दिनभर के सभी अपडेट्स...
दिल्ली पुलिस ने प्राइवेट अस्पतालों से की अपील
दिल्ली पुलिस पीआरओ, एम. एस. रंधावा ने कहा कि मैं सभी प्राइवेट अस्पतालों से अपील करना चाहूंगा कि उनके पास कोई भी कोरोना के लक्षण वाला मरीज आता है तो दिल्ली पुलिस या कोरोना अधिकृत अस्पतालों को सूचित करें। यदि इसका पालन नहीं किया जाता है, तो इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।:
दिल्ली सरकार ने तब्लीगी जमात से जुड़े 1950 नंबर पुलिस को सौंपे
दिल्ली सरकार ने बताया कि उन्होंने तबलीगी जमात से जुड़े 1950 लोगों के फोन नंबर दिल्ली पुलिस को दिए हैं। इन सभी लोगों को निजामुद्दीन मरकज से हाल ही में हटा दिया गया था।