फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानकार ने ही डाली थी कारोबारी के घर डकैती, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारों ने ही डाली थी कारोबारी के घर डकैती, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। पांच दिन पहले मुरादनगर में कारोबारी के घर डकैती की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था। एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि कारोबारी के जानकार ने ही रेकी के बाद घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, लूटी गई दो घड़ी और 18,500 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार बदमाश की गिरफ्तारी के बाद बाकी माल की रिकवरी की जाएगी।
मुरादनगर निवासी नसीमुद्दीन का बैटरी गलाने का कारोबार है। गत 21 दिसंबर को उसके पड़ोसी के बेटी की शादी थी। पडोसी ने दावत की व्यवस्था नसीमुद्दीन के घर में ही की थी। गत 21 दिसंबर की रात को पांच नकाबपोश बदमाशों ने नसीमुद्दीन के घर धावा बोल दिया था। बदमाशों ने छह साल केबच्चे की गर्दन पर चाकूरखकर जेवर व नगदी लूट ली थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई थी। एसपी देहात ने बताया कि उक्त घटना में मुरादनगर की ईदगाह बस्ती निवासी मुजम्मिल, नूर मोहम्मद निवासी जहांगीरपुर थाना भोजपुर तथा आजाद उर्फ मोनू निवासी सहिस्वा थाना मुरादनगर को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में शामिल पांचवां आरोपी साजिद निवासी खन्ना नगर लोनी फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। एसपी देहात ने बताया कि दिलशाद वारदात का मास्टर माइंड है।
विज्ञापन

दावत में आकर की थी रेकी
एसपी देहात ने बताया कि दिलशाद को भी शादी में दावत दी गई थी। वह साथियों के साथ वहां आया नसीमुद्दीन के घर रेकी कर वारदात की योजना बनाई और देर रात ढाई बजे साथियों के साथ मिलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया। दिलशाद ने नसीमुद्दीन के घर मुमटी की टूटी खिड़की से घर में घुसने का रास्ता देख लिया था।
विज्ञापन

एक बदमाश का हट गया था नकाब
सभी आरोपी नकाब से चेहरा ढककर घर मे घुसे थे। लेकिन वारदात के दौरान मुजम्मिल का नकाब हट गया था, जिसे कारोबारी ने पहचान लिया था। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को उसके बारे में बताया था। इसी के आधार पर पुलिस बदमाशों तक पहुंची। पूछताछ में दिलशाद ने बताया कि उस पर 60 हजार का कर्ज था। उसे चुकाने को वारदात की योजना बनाई। डकैती में 55 हजार रुपये लूटे गए। सभी में 11-11 हजार बंट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें