फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते-खेलते दिल्ली घूमने निकल गए चार छात्र, एक वापस घर लौटा

Tue, 17 Dec 2019 06:56 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विजयनगर थानाक्षेत्र की चरण सिंह कॉलोनी के चार छात्र रविवार सुबह संदिग्ध हालात में लापता हो गए। चारों छात्र की उम्र करीब 11 वर्ष है। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद अपहरण की आशंका के चलते हड़कंप मच गया। लेकिन रविवार को पुलिस व परिजनों ने उस वक्त राहत की सांस ली, जब एक छात्र खुद ही घर लौट आया। उसने बताया कि वह और उसके साथी दिल्ली घूमने के लिए ट्रेन में बैठ गए थे। तीसरे-चौथे स्टेशन पर उतर गए। पुलिस बाकी तीन छात्रों की तलाश में रवाना हो गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चरण सिंह कॉलोनी की गली नंबर 3 व 4 में रहने वाले रामकुमार, पुनीत, मोहित व निखिल कक्षा 4 व 5 में पढ़ते हैं। चारों छात्र खेलने के लिए रविवार सुबह 10 बजे घर से निकले थे। कई घंटों बाद भी घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी, लेकिन घंटों मशक्कत के बाद भी उनके बारे में कुछ पता नहीं लगा। देरशाम परिजनों ने विजयनगर थाने में तहरीर दी। अपहरण की आशंका के चलते पुलिस में हड़कंप मच गया, जिसके बाद गाजियाबाद व आस-पास के जिलों में सूचना फ्लैश कर दी गई। पुलिस व परिवार के लोगों ने सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन चारों के बारे में कुछ पता नहीं लग सका।

मम्मी की याद आई तो लौट आया एक छात्र
पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह को पुनीत को मम्मी की याद आई। उसने बाकी तीनों साथियों से घर चलने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। कहा कि एक-दो दिन में घूमकर वह लौट आएंगे। उसे घर जाना है तो चला जाए। इसके बाद पुनीत जैसे-तैसे घर लौट आया। जिसके बाद परिजन उसे पुलिस के पास लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


दिल्ली घूमने का बनाया था प्लान
एसएसआई विजयनगर संजीव कुमार ने बताया कि चारों छात्रों ने दिल्ली घूमने का प्लान बनाया था। उन्हें लाल किला, चांदनी चौक आदि देखना था। इसके लिए चारों कॉलोनी के पास ही गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे और ईएमयू ट्रेन में बैठ गए। घर लौटे छात्र के मुताबिक तीन-चार स्टेशन के बाद वह ट्रेन से उतर गए। चारों ने स्टेशन के पास खड़े एक ऑटो में रात बिताई।
घर से कपड़े-पैसे ले गए

पुलिस के मुताबिक चारों छात्र घर से कई जोड़ी कपड़े लेकर निकले। इसके अलावा जिसके हाथ जो पैसा लगा, वह भी ले लिया। एसएसआई के मुताबिक तीन छात्रों को ढूंढने के लिए पुलिस की टीमें रवाना हो गई हैं। जीआरपी व आरपीएफ से भी संपर्क किया गया है। साथ ही दिल्ली केरूट पर पड़ने वाले थानों की पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही तीनों छात्र बरामद कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें