फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर रूट पर बाधित रहेगा ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में निर्माण कार्य के चलते देहरादून रूट पर कई दिन प्रभावित रहेंगी ट्रेनें
विज्ञापन

गाजियाबाद। मुजफ्फरनगर में पांच दिन पावर और ट्रैफिक ब्लाक के चलते तीन दिन और इस रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को और सुदृढ़ करने के लिए यहां पांच दिन का ब्लाक लिया गया है। इस दौरान ऋषिकेश पैसेंजर, अंबाला-दिल्ली पैसेंजर समेत कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर और दिल्ली-अंबाला पैसेंजर अब 22, 25 और 26 नवंबर को दिल्ली से सहारनपुर तक चलेगी। सहारनपुर से ऋषिकेश के बीच यह ट्रेन निरस्त रहेगी। वहीं से यह ट्रेन दिल्ली के लिए संचालित होगी। प्रयाग-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस मेरठ में टर्मिनेट हो जाएंगी। यहीं से यह ट्रेन प्रयागराज रवाना होगी। अधिकारियों के मुताबिक इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस और उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस को दो घंटे बीच में रोका जाएगा। इसी तरह कालका-दिल्ली पैसेंजर को शुरूआती स्टेशन से दो घंटे लेट रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें