फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटा मिनी ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडन विहार मंदिर के महंत पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। हिंडन विहार मंदिर के महंत और उनके अनुयायियों के खिलाफ एक युवक केसाथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नंदग्राम थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया शनिवार रात को हिंडन विहार निवासी युवक शिवम मंदिर के पास से मोबाइल पर तेज आवाज में गाना बजाते हुए जा रहा था। महंत और वहां मौजूद अनुयायियों ने उससे गाना बजाने के लिए मना किया, लेकिन युवक नहीं माना। दोबारा टोकने पर भी नहीं माना तो हिंडन विहार मंदिर के महंत महेंद्र पुरी और उनके अनुयायियों ने युवक केसाथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह मेडिकल स्टोर में नहीं घुसता तो उसे जान से मार देते। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और उन्होंने युवक को बचाया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर महंत और उनके अनुयायियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें