फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटा मिनी ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटा मिनी ट्रक
विज्ञापन

मुरादनगर। तमंचे दिखा बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर मिनी ट्रक व नकदी लूट ली। वारदात के बाद हाथ-पैर बांधकर चालक को जलालाबाद मार्ग पर फेंक दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र निवाड़ी के खिदौंडा गांव निवासी किशनपुरी मिनी ट्रक चलाते हैं। वह भोपुरा चौक पर खड़े थे, इसी बीच एक युवक आया और उसने मेरठ जाने के लिये मिनी ट्रक बुक किया। किराया तय होने के बाद दोनों मेरठ की ओर निकल पड़े। वह मुरादनगर पहुंचे तो युवक ने किशनपुरी से कहा कि जलालाबाद गांव से कुछ समान लेना है। किशनपुरी ने मिनी ट्रक जलालाबाद मार्ग की तरफ मोड़ लिया। कुछ आगे पहुंचे तो बीच रास्ते में युवक के साथी मिले। तमंचा दिखाकर बदमाशों ने किशनपुरी से मिनी ट्रक व 4 हजार रुपये लूट लिये। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की और हाथ-पैर बांधकर उसे खेत में फेंक दिया। किशनपुरी किसी तरह बंधन मुक्त होकर थाने पहुंचा और वारदात की सूचना दी। एसएचओ का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें