फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स गैंग ने शास्त्री नगर में महिला से मंगलसूत्र लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकर्स गैंग ने शास्त्री नगर में महिला से मंगलसूत्र लूटा
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में कोरोना कर्फ्यू के दौरान लूट की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। बृहस्पतिवार को कविनगर थानाक्षेत्र में सब्जी लेने बाजार गई महिला से बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने मंगलसूत्र लूट लिया। घटना के दौरान पीड़िता सड़क पर गिरकर घायल भी हो गई। शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
कविनगर थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर में रहने वाली रागनी श्रीवास्तव गृहिणी हैं। उनका कहना है कि बुधवार को वह सब्जी लेने के लिए बाजार गई थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और उनके गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के झगड़े से वह सड़क पर गिरकर घायल भी हो गईं। घटना के दौरान पीड़िता ने शोर मचाया, जिसके बाद कुछ लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बदमाश गलियों में से होते हुए फरार होने में कामयाब हो गए। रागिनी का कहना है कि बाइक सवार बदमाशों ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था और उनकी उम्र 25 साल के आसपास थी। उन्होंने घटना के बाद पुलिस को जानकारी दी। कविनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और बदमाशों की धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग भी की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहा बाइकर्स गैंग का आतंक
दोपहिया वाहन लेकर सड़क पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले बाइकर्स गैंग का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन कराने के लिए सड़क पर खड़ी पुलिस भी इन्हें पकड़ने में नाकाम है। शहर से लेकर देहात तक हो रही घटनाएं बाइकर्स गैंग के आतंक को बयां करने के लिए पर्याप्त हैं। एसएचओ अजय कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों को ट्रेस करने के लिए घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
सात दिन के अंदर हुई लूट की घटनाएं
- नंदग्राम थानाक्षेत्र में परशुराम मंदिर के पास वकील से मोबाइल लूटा।
- संजय नगर सेक्टर-23 में बीसीए की छात्रा से मोबाइल लूटा।
- मधुबन बापूधाम में अलग-अलग घटनाओं में राहगीरों से मोबाइल लूटे।
- नए बस अड्डे के पास कारोबारी की पत्नी से पर्स लूट।
- राजनगर एक्सटेंशन में निजी कंपनी के कर्मचारी से मोबाइल लूटा।
- विजयनगर बाईपास पर प्राइवेट अस्पताल की नर्स से मोबाइल लूटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें