फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन की बारिश ने खोल दी नाला सफाई की पोल, कॉलोनियों में जमा हुआ पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन की बारिश ने खोल दी नाला सफाई की पोल, कॉलोनियों में जमा हुआ पानी
विज्ञापन

गाजियाबाद। चक्रवात के चलते बुुधवार को रुक-रुक कर हुई एक ही दिन की बारिश ने शहर की नाला सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। गाजियाबाद से लेकर साहिबाबाद के अधिकांश इलाकों में जबरदस्त जलभराव हो गया। हालात यह रहे कि बारिश थमने के बाद बृहस्पतिवार को भी कई कॉलोनियों की सड़कों से पानी नहीं उतरा। जलभराव के चलते लोग घरों में ‘कैद’ हो गए। ज्यादा जलभराव वाले क्षेत्रों में नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पंपसेट लगवाकर सड़कों पर जमा पानी निकलवाया।
नगर निगम आमतौर पर अप्रैल के अंत से या मई के शुरूआत में नालों की सफाई शुरू करा देता है। 20 मई तक अधिकांश नाले साफ हो जाते हैं। मई में बारिश होती है तो जलभराव से लोगों को जूझना नहीं पड़ता। इस बार नगर निगम का नाला सफाई अभियान भी कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ गया। नगर निगम के बड़े नालों की सफाई अब शुरू की गई है। चक्रवात के चलते बुधवार को करीब 24 घंटे तक रुक रुककर बारिश हुई तो शहर के नाले ऊफान मारने लगे। नालों और सीवर लाइन के ओवरफ्लो हो जाने की वजह से कॉलोनियों में पानी भर गया। सबसे ज्यादा जलभराव गोविंदपुरम, पटेल नगर, प्रताप विहार, चिरंजीव विहार, अवंतिका और साहिबाबाद के विभिन्न इलाकों में हुआ। वहीं कॉलोनियों के पार्क भी पानी से लबालब हो गए।
विज्ञापन

तालाब के रूप में तब्दील हो गईं गोविंदपुरम की सड़कें
गोविंदपुरम के विभिन्न ब्लॉकों में बारिश की वजह से पानी सड़कों पर जमा हो गया। यहां जल निकासी के लिए बनाई गई अधिकांश नालियां मिट्टी से अटी हुई हैं। सड़कों का पानी बड़े नाले तक पहुंचाने वाली नालियों के जाम होने की वजह से सड़कों से पानी निकलना दूभर हो गया। जलभराव की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गोविंदपुरम निवासी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि अनाज मंडी से सटा एरिया लो-लाइन एरिया है। यहां का पानी मुख्य नाले में नहीं पहुंच पा रहा है। इसके चलते यहां हर बरसात में पानी जमा हो जाता है।
पटेल नगर बी-ब्लॉक में सड़कें हुई पानी से लबालब
पटेल नगर भी शहर का लो-लाइन एरिया है। यहां मुख्य मार्ग तो ऊंचे हैं, लेकिन रिहाइशी ब्लॉक नीचे हैं। हर साल बारिश के सीजन में यहां भीषण जलभराव होता है। बुधवार को लगातार हुई बारिश की वजह से यहां जबरदस्त जलभराव हो गया। पटेल नगर बी-ब्लॉक में घरों के सामने जबरदस्त जलभराव हो जाने से लोग घरों में कैद हो गए। बृहस्पतिवार शाम तक सड़कों से पानी निकला तो लोगों ने राहत महसूस की।
लालकुआं पर सड़क धंसी, ट्रक फंसा
लगातार हुई बारिश की वजह से लालकुआं के पास सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। इसके चलते हुए गड्ढे में बृहस्पतिवार को ट्रक फंस गया। कई घंटे की मशक्कत और क्रेन की मदद से फंसे ट्रक को बाहर निकाला जा सका। सड़क धंसने की वजह से वाहनों का आवागमन भी बाधित रहा।
विज्ञापन

नालों की सफाई का काम तेजी से चल रहा है। लगातार बारिश होने की वजह से कुछ इलाकों में जलभराव हुआ था, जो बारिश रुकने के कुछ ही घंटों में ड्रेनेज के माध्यम से निकल गया। जलकल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जलभराव वाले प्वाइंट को चिह्नित करने और उनके लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। - महेंद्र सिंह तंवर, नगरायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें