फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका में कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर किसानों ने जताया विरोध

विज्ञापन
कानूनों की प्रतियां जलाते किसान।
विज्ञापन
होलिका में कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर किसानों ने जताया विरोध
विज्ञापन

साहिबाबाद। रविवार को यूपी गेट पर किसानों ने होलिका में कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकार विरोध जताया। परंपरागत तरीके से होलिका की पूजा की गई। इस बीच आंदोलन स्थल की बिजली कटने पर किसानों में आक्रोश दिखा। आरोप था कि कई दिनों से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के एक हिस्से में बिजली नहीं थी। मगर रविवार को होली के मौके पर फ्लाईओवर के नीचे की भी बिजली काट दी गई। राकेश टिकैत ने चेतावनी दी कि यदि बिजली नहीं जोड़ी गई तो सोमवार से किसान यूपी के टोल फ्री कराएंगे। शाम को विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की और परीक्षा न ले। जब तक तीन कानून वापस नहीं होंगे। तब तक किसानों की घर वापसी नहीं होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी 4 और 5 अप्रैल को गुजरात में महापंचायत होगी। दोपहर में उन्होंने यूपी गेट पर सोलर पैनल का उद्घाटन भी किया। इन प्लेटों से सिख किसानों के लंगर में रोटी बनाने की मशीन, पंखे और फ्रिज चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े सात बजे राकेश टिकैत और राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन समेत अन्य किसान नेता तीन कानूनों की कॉपी लेकर होलिका के पास पहुंचे। वहां राकेश टिकैत और सभी ने पहले विधि-विधान से पूजा-पाठ की। इसके बाद तीनों कानूनों की कॉपी जलाकर विरोध किया। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी के एक विधायक के साथ हुई बदसलूकी की घटना की निंदा कर कहा कि यह घटना किसानों में बढ़ रहे आक्रोश के कारण हुई है। सरकार को अब किसानों के सब्र की परीक्षा लेना बंद करना चाहिए। उन्होंने कड़ा संदेश दिया कि सरकार गलतफहमी में न रहे आंदोलन स्थल पर सुविधाएं बंद करने से किसान यहां से चला जाएगा। युद्धवीर सिंह ने कहा कि जिस प्रस्ताव को किसान कमेटी ठुकरा चुकी है उस पर क्या बात करना है। सरकार अगर फिर पुराने प्रस्ताव पर बात कर रही है तो सही नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रस्ताव न पहले किसानों को मंजूर था और न अब मंजूर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें