फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: अप्रैल में 2.16 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य, खोले 78 उपकेंद्र 

Sun, 28 Mar 2021 09:02 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

  • एक अप्रैल से अगले राउंड की शुरुआत
  • 45 साल से ऊपर के लोगों को लगेगा टीका
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

45 साल से अधिक उम्र के लोगों को एक अप्रैल से कोरोना का टीका लगना शुरू हो रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद प्रशासन को शुरू हो रहे अगले ड्राइव में 2.16 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया है। एक अप्रैल से अगले राउंड की शुरुआत हो रही है। 
विज्ञापन


मार्च के लिए जिले का लक्ष्य 93,480 रखा गया था। महीने के आखिरी चार दिनों में जिला गाजियाबाद अपने लक्ष्य का 75 प्रतिशत पूरा करने में कामयाब रहा। ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने के लिए अधिकारियों ने 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 78 उपकेंद्र खोला है। ताकि लोगों को टीकाकरण में कोई दिक्कत ना हो।

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार, अप्रैल में दो लाख 16 हजार लोगों को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने कहा कि प्रमुख दिनों (सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार) के लिए न्यूनतम आंकड़ा 14,000 है, जबकि अन्य दिनों (मंगलवार, बुधवार और शनिवार) के लिए 4,000 है। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक लक्ष्य 54,000 निर्धारित किया गया है और हमें अपने केंद्रों को उन्नत करके इसे हासिल करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 
28 सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों और 25 निजी सुविधाओं में टीकाकरण किया जाएगा। मार्च में गाजियाबाद के लिए लक्ष्य 93,480 था, जिनमें से हम शनिवार तक 75 प्रतिशत को कवर करने में कामयाब रहे। लेकिन अप्रैल के लक्ष्य को पूरा करने के लिए, हमने 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के तहत 78 उप-केंद्रों को सक्रिय करने की योजना बनाई है। डीएम ने कहा कि उप-केंद्रों में से 30 को 1 अप्रैल को ही सक्रिय कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें