फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा के शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
पुलावामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देते किसान। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा के शहीदों को किया नमन
विज्ञापन

साहिबाबाद। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रविवार को यूपी गेट पर किसान आंदोलन का मंच पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों के नाम रहा। शाम करीब साढे़ सात बजे किसान और पूर्व सैनिकों ने मिलकर यूपी गेट पर कैंडल मार्च निकाला। इससे पहले पूर्व सैनिक और किसानों ने 24 घंटे के अनशन पर बैठने से पहले राष्ट्रगान गाया। वहीं सभी ने शहीदों की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के लिए भी दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
भाकियू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि पुलवामा हमले की बरसी के मौके पर किसान और पूर्व सैनिकों ने शाम साढे़ सात बजे कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च यूपी गेट फ्लाईओवर से नीचे शुरू हुआ जो दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर बने मंच पर संपन्न हुआ। साथ ही किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दी। सुबह सैनिकों ने ही राष्ट्रगान के साथ मंच का संचालन शुरू किया। इसके बाद पूर्व सैनिकों ने आंदोलनकारियों को संबोधित भी किया। जिसमें सैनिकों की पीड़ा बताने के साथ ही किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही। कैंडल मार्च में भाकियू यूथ विंग के अध्यक्ष गौरव टिकैत, प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, गाजीपुर बार्डर आंदोलन समिति के सदस्य जगतार सिंह बाजवा, शामली जिलाध्यक्ष कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने दिया समर्थन
यादव महासभा के सत्यपाल यादव ने बताया कि किसान एकता मोर्चा के आह्वान पर पुलवामा हमले के वीरों को याद किया गया। सभी वीर जवानों की शहादत को समूचा देश कभी भूल नहीं पाएगा। सभी को उन पर गर्व महसूस होता है। इसके बाद पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च में भी हिस्सा लिया। जिसमें सत्यप्रकाश यादव, विनोद यादव, चौ. राजेंद्र, अरुण यादव, मनोज यादव, एमएस प्रसाद, कैप्टन जयनारायण दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें