फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 12 घेरे में लगाए बैरियर

विज्ञापन
दिल्ली -यूपी बॉर्डर कंटले तारों से किया गया सील। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 12 घेरे में लगाए बैरियर
विज्ञापन

साहिबाबाद। यूपी गेट पर चल रहे किसान आंदोलन के आसपास सुरक्षा के इंतजाम हर दिन और सख्त होते जा रहे हैं। बार्डर पर तारबंदी और बैरिकेडिंग के अलावा दिल्ली पुलिस ने अपनी ओर से गश्त भी तेज कर दी है। वहीं, यूपी पुलिस ने भी अपनी ओर से सुरक्षा को लेकर मुश्तैदी और बढ़ा दी है। बार्डर को तो पहले से ही बंद कर रखा है अब लोग दूसरे रास्ते से आवाजाही न कर सकें, इसलिए बार्डर के आसपास के रास्तों पर गड्ढे खोद दिए गए हैं। बैरिकेडिंग लगाकर उन पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। गाजीपुर दिल्ली की ओर पुलिस ने सभी 14 लेन बंद कर 12 घेरे में बैरियर लगाकर तार लगा दिए हैं। इसके साथ ही सड़क पर कील भी लगाई है। लिंकरोड, गौड़ ग्रीन एवेन्यू कट और खोड़ा कट पर बैरियर लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, दिल्ली गाजीपुर सर्विस रोड पर बन रहे सीएनजी पंप के पीछे खाली जमीन पर गड्ढा खोद दिया गया है।
यूपी गेट पर चल रहे आंदोलन में लगातार किसानों की संख्या बढ़ रही है। सुरक्षा का लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर की ओर बैरियर, कटीले तार और सड़क पर कील लगवाकर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे की सभी 14 लेन बंद कर दी। साथ ही दिल्ली गाजीपुर से गाजियाबाद फ्लाईओवर के नीचे आने वाली सर्विस लेन पर भी बैरियर लगा कर तारबंदी कर दी है। साथ ही सड़क पर कील लगा दी है। अब पुलिस ने सर्विस लेन के पास बन रहे सीएनजी पंप के पीछे खाली जमीन पर गड्ढे खोद दिए हैं। यह गड्ढा करीब 6 फुट गहरा और तीन फुट चौड़ा है। इससे कोई भी व्यक्ति पैदल दिल्ली की ओर नहीं जा सकता है। वहीं, लिंकरोड पर डाबर तिराहे से यूपी गेट के बीच में तीन जगह पर पुलिस ने बैरियर लगाकर पीएसी तैनात की है। वहीं गौड़ ग्रीन एवेन्यू कट के पास भी पुलिस ने बैरियर लगाकर पीएसी बल तैनात किया है। नोएडा कट से खोड़ा की तरफ आने वाले वाहनों को रोकने के लिए भी पुलिस ने बैरियर लगाए हैं। इसके बाद खोड़ा कट पुलिस ने बैरियर लगाया हैै।
विज्ञापन

30 जनवरी से इंटरनेट सेवा बंद
गाजीपुर बॉर्डर पर 30 जनवरी से इंटरनेट सेवा बंद है। यूपी गेट से करीब एक किलोमीटर आगे रेडिसन होटल के पास नेट का सिग्नल मिलती है। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह का कहना है कि गाजीपुर बॉर्डर के आसपास इंटरनेट सेवा बंद किए जाने से किसान दुखी हैं। उन्हें इंटरनेट सेवा पाने के लिए बॉर्डर से एक किलोमीटर से भी अधिक की दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन

आईजी ने लिया जायजा, अधिकारी रहे तैनात
मंगलवार को सुबह आईजी मेरठ प्रवीण कुमार ने आंदोलन स्थल पर सुरक्षा का जायजा लिया। डीएम अजय शंकर पांडेय और एसएसपी कलानिधि नैथानी, एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीएफओ सुनील सिंह और सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन समेत अन्य अधिकारी मुस्तैद रहे। खुफिया विभाग को सक्रिय किया गया है। पुलिस पल पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस बल तैनात है। खुफिया विभाग सक्रिय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें