फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं के छात्र को बहाने से बुलाकर रेता गला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं के छात्र को बहाने से बुलाकर दंपती ने रेता गला, गंभीर
विज्ञापन

मुरादनगर। गोविंदपुरम निवासी 10वीं के छात्र को बहाने से बुलाकर दंपती ने चाकू से गला रेत डाला। छात्र को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस ने दंपती को हिरासत में ले लिया है। छात्र का कहना है कि दंपती ने उसकी हत्या के बाद शिनाख्त मिटाने के लिए तेजाब से जलाने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन

गोविंदपुरम निवासी अंश चौधरी ग्रीन फील्ड स्कूल में 10वीं का छात्र है। उसने पुलिस को बताया कि वह वसुंधरा निवासी एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के संपर्क में था। उसका पति प्रॉपर्टी डीलिंग करता है। शुक्रवार दोपहर को महिला ने फोन करके उसे जमीन देखने के बहाने बुलाया। इसके बाद दंपती उसे कार से मुरादनगर क्षेत्र में पाइप लाइन नवीपुर केजंगल में ले गए। आरोप है कि वहां दंपती ने चाकू से उसकेगले पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। वह जैसे-तैसे शोर मचाता हुआ वहां से भाग निकला। रास्ते में मिले कार सवार केमोबाइल से पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से दंपती को दबोच लिया। छात्र का कहना है कि दंपती के पास एसिड व लोहे की रॉड थी। मुरादनगर एसएचओ ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के मुताबिक आरोपी ब्यूटी पार्लर संचालिका छात्र के बड़े भाई के साथ पढ़ी थी। करीब 6 साल से महिला के घर आना-जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें