फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतः 25 सीटों पर महिला लड़ेंगी प्रधानी का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत: 55 सीटों पर महिला लड़ेंगी ग्राम प्रधानी का चुनाव
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिला पंचायत के बाद अब ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर भी आरक्षण का फार्मूला तय कर दिया गया है। वर्ष 2021 में जिले की 161 ग्राम पंचायतों में से 55 पर महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेगी। इनमें से 30 पद सामान्य श्रेणी की महिलाओं के लिए रखे गए हैं जिन पर किसी भी जाति की महिलाएं चुनाव लड़ सकती हैं। फार्मूले के हिसाब से सबसे ज्यादा सामान्य वर्ग में 30, अन्य पिछड़ा वर्ग में 14 और अनुसूचित जाति में 11 पदों पर महिलाएं प्रधानी का चुनाव लड़ेंगी। आरक्षण का फार्मूला तय होने के बाद अब जल्द ही ग्राम पंचायत भी तय हो जाएंगी जिनमें आरक्षण लागू होगा। अगले सप्ताह तक इनका निर्धारित होने की संभावना है।
पंचायत चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही अब ग्रामों में भावी प्रत्याशियों की सक्रियता भी बढ़ गई है। रूठों को मनाने का भी दौर चल रहा है तो कुछ नई उम्मीदवार भी अपने समीकरण साधने में लगे है। आरक्षण की ग्राम वार अंतिम लिस्ट जारी होने के प्रत्याशियों के नाम भी साफ हो जाएंगे। जिले में कुल चार ब्लॉक है जिनमें कुल सीटों के हिसाब से आरक्षण का फार्मूला निर्धारित किया गया है। कुल एक तिहाई पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए है। अनुसूचित जाति और ओबीसी वर्ग स्त्री के पदों पर उसी वर्ग की स्त्री लड़ सकेंगी। जबकि सामान्य वर्ग स्त्री के लिए आरक्षित पदों पर सभी वर्गों की महिला प्रधानी का चुनाव लड़ सकेंगी। अगर अन्य श्रेणी की बात करें तो 20 सीटें अनुसूचित के लिए रखी गई है जबकि 27 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग और 59 सीटें अनारक्षित रखी गई है। जिले में कोई अनुसूचित जनजाति नहीं है तो उसके लिए कोई आरक्षण नहीं रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के दो पद महिलाओं के लिए आरक्षित
शासन ने ब्लॉक प्रमुख पद पर भी आरक्षण का फार्मूला निर्धारित कर दिया है। गाजियाबाद में भोजपुर, लोनी, मुरादनगर और रजापुर ब्लॉक में से दो पद महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिए हैं। इनमें एक अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। अब कौन सी सीट आरक्षित होगी। इसकी अंतिम सूची जारी होने का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें