फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन में दो भाइयों पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लेनदेन में दो भाइयों पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

साहिबाबाद। साहिबाबाद के न्यू हिंडन विहार कॉलोनी में दो लाख रुपयों के लेनदेन में शनिवार को दो भाइयों पर कांच की बोतल और चाकू से जानलेवा हमला किया गया। इसमें एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित पक्ष की ओर पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस ने बलवा, जानलेवा हमला समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
साहिबाबाद के न्यू हिंडन विहार में फुरकान परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया है कि वह रुपये मांगने के लिए सकील के घर शनिवार रात भाई इमरान के साथ गए थे। इस दौरान पहले से ही वह अपने कुछ साथियों के साथ बैठा था। विवाद होने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ उनके और उनके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि जान से मारने की नियत से आरोपियों ने कांच की बोतल और चाकू से उनके व उनके भाई पर हमला कर दिया। वह किसी तरह अपनी और भाई की जान बचाकर मौके से भागे। आरोपियों ने रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की ओर से शकील, आसिफ अशरफ, सुकीन और नौशाद के खिलाफ तहरीर दी गई। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि कमेटी के रुपये के लेनदेन पर विवाद हुआ। पीड़ित की तहरीर पर बलवा, हत्या का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर मारने का विरोध करने पर मारपीट
साहिबाबाद। ड्यूटी से घर लौट रहे वसुंधरा सेक्टर 13 निवासी मुकेश भाटी को शराब के नशे में धुत कार सवार ने टक्कर मार दी। इसके बाद उन्होंने विरोध किया तो कार सवार उनके साथ मारपीट की। घटना सीमा चौकी क्षेत्र की है। पीड़ित बाइक सवार ने कार नंबर के आधार पर साहिबाबाद थाने में तहरीर दी। एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें