फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

साहिबाबाद। राजेंद्रनगर मेट्रो स्टेशन के पास देर रात लोनी निवासी बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने के दौरान बीच रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक के नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

लोनी के लक्ष्मी गार्डन में पवन कुमार 28 परिवार के साथ रहते थे। वह गाजियाबाद के एक मॉल में काम करते थे। उनके भाई संजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे वह बाइक से गाजियाबाद से ड्यूटी कर लोनी घर लौट रहे थे। रास्ते में राजेंद्रनगर मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भेजा। यहां रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें