फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद की बेटी ने अमेरिका में जीता काउंटी बोर्ड का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। संजयनगर स्थित चित्रगुप्त विहार के रहने वाले जल निगम से सेवानिवृत्त इंजीनियर सैयद अली हैदर की बेटी सबा हैदर ने अमेरिका में काउंटी बोर्ड की सदस्य चुनी गई हैं। बुधवार को घोषित नतीजों में उन्होंने ड्यू पेज काउंटी क्षेत्र से रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार पैटी गुस्टिन को साढ़े आठ हजार वोटों से हरा दिया। डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी सबा ने 2022 में भी चुनाव लड़ा था, लेकिन तब उन्हें एक हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

सबा के भाई अब्बास ने बताया कि इस बार के चुनाव में कुल 70,109 वोट डाले गए। इनमें सबा को 39,365 और पेट्रीसिया पैटी गुस्टिन को 30,844 वोट मिले। सबा को 8,521 वोटों से जीत मिली। उनकी जीत की खबर आते ही परिवार में जश्न शुरू हो गया। चित्रगुप्त विहार के लोग उनके घर बधाई देने के लिए पहुंचे। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। सबा डेढ़ साल पहले घर आईं थीं। सबा का परिवार मूल रूप से बुलंदशहर के औरंगाबाद का रहने वाला है। काफी समय पहले ये लोग गाजियाबाद आ गए थे।


होली चाइल्ड स्कूल से की है पढ़ाई

2005 में सबा का निकाह साॅफ्टवेयर इंजीनियर अली काजमी से हुआ। वह 2006 में पति के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गईं। वह शिकागो में नेजरबिल में रह रही हैं। उन्होंने गाजियाबाद के होली चाइल्ड स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा ली है। इसके बाद गाजियाबाद के ही रामचमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज से बीएससी में टाॅपर रहीं। एएमयू से जूलाॅजी में एमएससी की और गोल्ड मेडलिस्ट रहीं। सबा और अली काजमी के एक बेटा अजीम काजमी और बेटी आयजा काजमी हैं।
विज्ञापन


समाजिक कार्यों से बनाई पहचान

सबा हैदर ने अमेरिका के नेजरबिल में अपनी पहचान समाजिक कार्यों से बनाई। वह पिछले करीब डेढ़ दशक से अमेरिका में कई देशों के लोगों को योग सिखा रही हैं। वह ऑनलाइन व ऑफलाइन योग प्रशिक्षण देती हैं। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और नशा विरोधी जागरूकता अभियान के प्रति लोगों को जागरूक कर रही हैं। उनके चुनाव का मुख्य मुद्दा भी समाजसेवा और लोगों को जागरूक करना रहे। उनकी मां मजहबी हैदर गाजियाबाद में स्कूल चलाती हैं। उनके दो भाई हैं जीशान और अब्बास। जीशान ओमान में कारोबार करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें