पंचायत चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी रालोद
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व रालोद के वरिष्ठ नेता डॉ. मेराजुद्दीन ने सोमवार को गाजियाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली। पंचायत चुनाव के लिए गाजियाबाद के प्रभारी बनाए गए मेराजुद्दीन ने सभी पदाधिकारियों से पंचायत चुनाव में उतारे जाने वाले प्रत्याशियों को मजबूती से चुनाव लड़ाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष के पास आने वाले दावेदारों के आवेदन पत्र चयनित कमेटी के पास भेजें और उसके बाद स्क्रूटनी कर यह आवेदन पार्टी हाईकमान के पास भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुनाव महत्वपूर्ण है, रालोद कार्यकर्ता इस चुनाव को मजबूती से लड़ेंगे और ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशियों को जीत दिलाकर जिला पंचायत में भेजेंगे। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष अजयपाल प्रमुख और राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए गांव-गांव जाकर मीटिंग की जाएंगी। लोगों को चौधरी चरण सिंह और रालोद की नीतियों से रूबरू कराकर पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से किसान, गांव-देहात में रहने वाले मजदूर और कारोबारी सभी परेशान हैं। इस दौरान अभिजीत चौधरी को महानगर उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। वहीं,
जिलाध्यक्ष अजयपाल प्रमुख ने रामकुमार, कर्मवीर, ओमपाल सिंह, जगबीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, अश्विंदर, मोतीराम, बिट्टू, सुधीर, विजय व विकास रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान, चौधरी मनवीर सिंह, कुंवर अय्यूब अली, अमरजीत सिंह बिड्डी, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल गुर्जर, ओडी त्यागी, राम भरोसे मौर्य, करन एडवोकेट, अभिषेक त्यागी आदि मौजूद रहे।