राजनगर एक्सटेंशन में डंपिंग ग्राउंड का विरोध करते हुए एओए फेडरेशन ने अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय को सौंपा ज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
सबहेडः फेडरेशन ऑफ एओए राजनगर एक्सटेंशन प्रतिनिधियों ने अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, कूड़ा डंपिंग का किया विरोध
- एक्सटेंशन में मिग्सन सोसायटी के नजदीक डंपिंग ग्राउंड में डाला जा रहा कूड़ा, एनजीटी में याचिका के साथ आंदोलन की विधि चेतावनी
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। नगर निगम की ओर से राजनगर एक्सटेंशन में मिग्सन सोसायटी के नजदीक बनाए जा रहे कूड़े के डंपिंग ग्राउंड का विरोध तेज हो गया है। कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के विरोध में शनिवार को फेडरेशन ऑफ एओए राजनगर एक्सटेंशन के प्रतिनिधि मंडल ने अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय को सौंपा ज्ञापन। फेडरेशन प्रतिनिधियों ने सोसायटिओं के पास बन रहे डंपिंग ग्राउंड से लोगों की सेहत पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में अवगत कराया। फेडरेशन ने कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के विरोध में एनजीटी में याचिका डालने के साथ आंदोलन की चेतावनी दी है।
कोरोना कर्फ्यू होने के बावजूद कूड़ा डंपिंग ग्राउंड की बड़ी समस्या को लेकर फेडरेशन ऑफ एओए के अध्यक्ष एडवोकेट गजेंद्र आर्य, महासचिव गिरीश सारस्वत, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र इन्दोलिया, मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी, संयुक्त सचिव डॉ. अनुज राठी, प्रवक्ता संजीव शर्मा, सुरक्षा प्रभारी गजेंद्र तेवतिया और हरनाम सिंह सहित फेडरेशन के कई पदाधिकारियों ने नगर निगम पहुंचे। फिर अपर नगरआयुक्त आरएन पांडेय और नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश को ज्ञापन सौंपते हुए डंपिंग ग्राउंड से आवासीय कॉलोनी में दुष्प्रभाव बताने के साथ तत्काल प्रभाव से बंद करने का निवेदन किया।
फेडरेशन के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि आवासीय कॉलोनी में एक सोसायटी के सामने और स्कूल के पास नगर निगम किस आधार पर यह डंपिंग ग्राउंड बना रहा है। नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर फेडरेशन का पक्ष बता दिया गया है। अगर निगम ने शीघ्र ही डंपिंग ग्राउंड को बंद नहीं करता है तो जनहित में एक जनांदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी। फेडरेशन के संयुक्त सचिव डॉ. अनुज राठी ने बताया कि नागरिकों के स्वास्थ्य की कीमत पर बनाए जा रहे इस डंपिंग ग्राउंड का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। निगम से हमने स्वास्थ्य केंद्र बनाने का निवेदन किया था, लेकिन वह हमारे घरों के सामने बीमारी का केंद्र बना रहा है।इसलिए इसका पुरजोर विरोध कर किया जाएगा। फेडरेशन के अध्यक्ष गजेंद्र आर्य, प्रवक्ता संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र इन्दोलिया ने संयुक्त रूप से कहा कि निगम डंपिंग ग्राउंड को तत्काल प्रभाव से बंद नहीं करता है तो जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले इस डंपिंग ग्राउंड को बंद करने के लिए एनजीटी और न्यायालय में भी याचिका डाली जाएगी।
----------------
राजनगर एक्सटेंशन में डंपिंग ग्राउंड का विरोध करते हुए एओए फेडरेशन ने अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय को सौंपा ज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
राजनगर एक्सटेंशन में डंपिंग ग्राउंड का विरोध करते हुए एओए फेडरेशन ने अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय को सौंपा ज्ञापन