फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर में विभिन्न स्थानों पर 695 जरूरतमंदों को बांटा भोजन

विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से महानगर में विभिन्न स्थानों पर 695 जरूरतमंदों को बांटा भोजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नोट: अमर उजाला फाउंडेशन का लोगो भी अवश्य लगाएं। ---- सबहेडः हिदूं युवा वाहिनी और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से योगी सेवा रसोई का किया जा रहा है संचालन माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। हिदूं युवा वाहिनी और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित की जा रही योगी सेवा रसोई ने बृहस्पतिवार को 695 जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया। हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने राजनगर नगर निगम रैन बसेरा, नासिरपुर फाटक, नए व पुराने बस अड्डा, नए-पुराने रेलवे स्टेशन, संयुक्त अस्पताल संजय नगर में जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया। जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी काकड़ा ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के समय में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से संचालित योगी सेवा रसोई किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं सोने देगी। प्रत्येक दिन जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन और मेडिकल किट का लगातार वितरण किया जा रहा है। आपदा के दौर में संगठन आम जनमानस के लिए हर संभव मदद के लिए सदैव तैयार है। महानगर अध्यक्ष विशाल त्यागी ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में युवाओं को बढ़ चढ़कर अपना बचाव करते हुए जन सेवा में अपना योगदान करना चाहिए। हिन्दू युवा वाहिनी का प्रत्येक कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर संभव मदद करने के लिए सदैव तैयार हैं। इस मौके पर महानगर सहप्रभारी नरेश भटनागर, जिला उपाध्यक्ष मोहित त्यागी, महानगर मंत्री सूरज सिंह, आईटी संयोजक हनी त्यागी, आईटी सह संयोजक शिवकुमार, सुशील प्रजापति, राहुल वर्मा, आकाश ठाकुर, शिवा पंडित, मनोज ठाकुर, राज श्रीवास्तव, विजय राठौड़ कपिल कुमार सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ------------
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से महानगर में विभिन्न स्थानों पर 695 जरूरतमंदों को बांटा भोजन - फोटो : Amar Ujala
हिंदू युवा वाहिनी और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से महानगर में विभिन्न स्थानों पर 695 जरूरतमंदों को बांटा भोजन

Next
AU ऐप में पढ़ें