फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी में सौंदर्य के कारोबार की बिगड़ रही सूरत शहर के ब्यूटी पार्लर संचालक महिलाओं को हालात के संवरने का है इंतजार

विज्ञापन
निधि, प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलीगढ़। महामारी के चलते बनी परिस्थितियों के कारण शहर में ब्यूटी पार्लर संचालक महिलाओं के लिए भी जटिल स्थिति बन गई है। नाम मात्र के आयोजन और सभी प्रकार की अन्य गतिविधियां बंद होने के चलते उनका व्यापार ठहर गया है। अब उन्हें कोरोना कर्फ्यू के समाप्त होने का इंतजार है। ब्यूटी पार्लर संचालक कुछ महिलाओं के सामने तो आर्थिक संकट भी आ गया है। महामारी में सभी कारखाने और कामों पर असर पड़ा। इसी में ब्यूटी पार्लर का काम भी ठप हो गया । लेकिन अब घटते हुए कोरोना के मामले देखते हुए लगता है कि जल्द सब सही होगा और ब्यूटी पार्लरों में फिर से रौनक आ जाएगी। निधि, प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट न पार्टी हो रही है। सगाई, बर्थडे सेलिब्रेशन, मैरिज एनिवर्सरी कुछ भी नहीं हो रहा है। जो शादियां हो भी रही हैं उसमें भी 20 मेहमान आ रहे हैं। इन सभी के चलते सजने और संवारने का अवसर ही नहीं बन पा रहा है। लेकिन अब कोरोना कर्फ्यू के समाप्त होने पर हमें पूरी उम्मीद है कि कारोबार फिर से पटरी पर आ जाएगा। क्योंकि हमसे बहुत से लोग जुड़े हुए हैं। कॉस्मेटिक प्रोडक्ट सप्लाई करने वालों से लेकर वेडिंग एजेंट तक हम से जुड़े हुए हैं। -प्रिया मीनाक्षी, मेकअप कलाकार
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिया मीनाक्षी मेकअप कलाकार - फोटो : Amar Ujala
प्रिया मीनाक्षी मेकअप कलाकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें