फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुषी सोनी ने भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम में बनाई जगह

विज्ञापन
भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाली आयुषी सोनी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः बीसीसीआई ने टी-20 सीरीज को भारतीय महिला टीम घोषित की, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मुकाबले में दिखेगा हुनर - लखनऊ में 20, 22 व 24 मार्च को होंगे टी-20 मुकाबला - वूमेन आईपीएल में सुपरनोवा टीम में थी शामिल माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में महानगर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी आयुषी सोनी का हुनर देखने को मिलेगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 मैचों की सीरिज के लिए बीसीसीआई ने आयुषी का चयन महिला क्रिकेट टीम में किया है। टी-20 सीरीज की शुरुआत 20 मार्च से लखनऊ में होगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैचों में आयुषी के चौके-छक्के देखने को मिलेंगे। भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी-20 और पांच वन-डे मैचों की सीरिज होगी। पहले पांच मैचों की वन-डे सीरीज की शुरुआत सात मार्च से होगी। फिर तीन टी-20 मुकाबलों की सीरिज शुरुआत 20 मार्च से होगी। लखनऊ में पहला टी-20 मुकाबला 20 मार्च, दूसरा 22 मार्च और आखिरी मैच 24 मार्च को होगा।बीसीसीआई की ओर से भारतीय टी-20 टीम की घोषित की गई टीम में जगह बनाकर आयुषी सोनी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आयुषी सोनी के शुरूआती कोच गोल्डी सहगल ने बताया कि कुछ करने के जज्बे और कड़ी मेहनत के बल पर आयुषी ने यह मुकाम पाया है। आयुषी का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। टी-20 में भी उम्दा प्रदर्शन देखने को मिलेगा।आयुषी की कप्तानी में भारतीय महिला-बी टीम अंडर-23 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी जीत चुकी है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि आयुषी जल्द ही भारतीय महिला टीम के साथ टेस्ट और वनडे मुकाबलों में भी खेलेंगी। उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए पहले महिला आईपीएल और अब टी-20 टीम में शामिल किया गया है।आयुषी बृहस्पतिवार को भारतीय टीम में शामिल होने के लिए रवाना होंगी। दूसरी ओर भारतीय महिला टी-20 टीम में आयुषी सोनी के चयनित होने पर उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बेटी की उपलब्धि पर बोलते हुए पिता आरके वर्मा ने कहा कि आयुषी ने गाजियाबाद ही नहीं पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। ---------------------------- कप्तान हरमनप्रीत ने की आयुषी की तारीफः क्रिकेटर आयुषी सोनी अपनी प्रतिभा का लोहा पहले से ही मनवा चुकी हैं। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत आयुषी की तारीफ कर चुकी हैं। भारतीय टीम में शामिल होने के लिए आयुषी बृहस्पतिवार को रवाना हो जाएंगी। बीते साल नवंबर में शारजहां में महिला आईपीएल का आयोजन हुआ। महिला आईपीएल में शामिल हुई टीमों में से आयुषी ने सुपरनोवा में जगह बनाई। मगर मैच खेलने का मौका नहीं मिलने से निराशा हाथ लगी। अब शहरवासियों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में आयुषी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। -------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाली आयुषी सोनी - फोटो : Amar Ujala
भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाली आयुषी सोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें