फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रताप विहार मेें चली गोली, कारोबारी की कार में लगी

विज्ञापन
कारोबारी की कार में गोली का निशान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फोटो सहित............... - कुत्ता घुमाने के दौरान आई थी आवाज, कारोबारी ने पटाखा समझा - कार की छत में छेद देख पता चली घटना, खोखा पुलिस के सुपुर्द किया माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र के प्रताप विहार एच-ब्लॉक में बुधवार शाम गोली चलने का मामला सामने आया है। गोली स्थानीय कारोबारी अनीश एल्दो की कार में लगी। घटना उस वक्त हुई, जब वह कुत्ता घुमा रहे थे। शुरूआत में उन्होंने समझा कि किसी ने पटाखा छोड़ा है, लेकिन कार में छेद देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से खोखा कारतूस बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।.............. प्रताप विहार एच-ब्लॉक निवासी एल्दो मैथ्यू फाइबर के दरवाजे बनाने का कारोबार करते हैं। उनका बेटा अनीश एल्दो भी पिता के साथ कारोबार में हाथ बंटाते हैं। एल्दो मैथ्यू ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे वह पत्नी के साथ टीवी देख रहे थे, जबकि बेटा कुत्ता घुमाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। शुरू में उन्होंने और उनके बेटे ने सोचा कि किसी ने पटाखा छोड़ा है। लेकिन करीब आधा घंटे बाद बेटा कार के पास पहुंचा तो उसमें गोली का निशान मिला। गोली कार की छत में घुसकर नीचे निकली हुई थी। इसके बाद परिवार के लोग दहशत में आ गए। पीडि़त परिवार ने कंट्रोल रूम पर फोन कर सूचना दी, जिसके बाद विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने खोखा कारतूस मौके से बरामद कर कब्जे में ले लिया। छत की तरफ से चली है गोली : एसएचओ............. विजयनगर एसएचओ महावीर सिंह का कहना है कि मौके पर प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गोली कार की छत में लगी है। ऐसे में साफ जाहिर है कि गोली छत की तरफ से चलाई गई है। गोली किसने चलाई और क्यों चलाई, इसकी जांच की जा रही है। घर के सामने रहने वाले लोगों से भी जानकारी की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं लग सकी। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहा है। केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। पड़ोसी पर था शक, कैमरे ने दूर कर दी गलतफहमी............ पीडि़त कारोबारी का अपने एक पड़ोसी से करीब एक साल पहले विवाद हो गया था। हालांकि, पीडि़त कारोबारी का कहना है कि विवाद इतना बड़ा नहीं था कि पड़ोसी उन पर गोली चला देगा। लेकिन फिर भी उन्हें उसी पर शक था। एसएचओ का कहना है कि पड़ोसी के आस-पास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात तस्दीक हो गई है कि गोली पड़ोसी की तरफ से नहीं चली है। एसएचओ का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी की कार में गोली का निशान - फोटो : Amar Ujala
कारोबारी की कार में गोली का निशान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें