फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

येलो जोन में शहर का प्रदूषण स्तर, 144 दर्ज किया गया एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
यलो जोन में शहर का प्रदूषण स्तर
विज्ञापन

144 दर्ज किया गया एक्यूआई
साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर का प्रदूषण स्तर शुक्रवार को भी यलो जोन में रहा। यहां पर एक्यूआई 144 दर्ज किया गया। वहीं आंकड़ों के अनुसार गाजियाबाद के सभी मॉनीटरिंग स्टेशन पर पीएम 2.5 का स्तर ग्रीन जोन में रहा। वहीं लोनी में एक्यूआई सबसे अधिक रहा।
गाजियाबाद शहर का प्रदूषण स्तर पिछले कई दिनों से यलो जोन में बना हुआ है। यहां पर शुक्रवार को भी प्रदूषण का स्तर यलो जोन में बना रहा। शहर का एक्यूआई 144 दर्ज किया गया। गाजियाबाद में लोनी इलाके में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक रहा। लोनी में एक्यूआई मानकों से डेढ़ गुना अधिक 157 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम 10 का स्तर यलो जोन में 157 तो पीएम 2.5 का स्तर ग्रीन जोन में 70 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसुंधरा में भी एक्यूआई मानकों से डेढ़ गुना अधिक 150 रहा। यहां पर पीएम 10 का स्तर 150 तो पीएम 2.5 का स्तर 72 रहा। संजय नगर में एक्यूआई 135 रहा। यहां पर पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर 135 और 63 दर्ज हुआ। यहां भी पीएम 2.5 का स्तर ग्रीन जोन में रहा। सबसे कम एक्यूआई इंदिरापुरम इलाके का रहा। यहां पर एक्यूआई 134 तक पहुंच गया। यहां पर पीएम 10 का स्तर 135 रहा। वहीं पीएम 2.5 का स्तर 61 दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें